अध्यक्ष पद पर भूटिया और कल्याण चौबे में टक्कर

फुटबाल महासंघ के शीर्ष पदों पर कड़ा मुकाबला

अध्यक्ष पद पर भूटिया और कल्याण चौबे में टक्कर

चुनाव अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और 14 कार्यकारी सदस्यों के लिए होगा। छह पूर्व खिलाड़ी बाद में कार्यकारी समिति में शामिल होंगे जिनमें चार पुरुष और दो महिलाएं होंगी।

नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल महासंघ के दो सितंबर को होने वाले चुनाव में पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया और पूर्व गोलकीपर कल्याण चौबे के बीच अध्यक्ष पद के लिए सीधी टक्कर होगी। शीर्ष तीन पदों के लिए दो-दो उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। मोहन बगान और ईस्ट बंगाल के पूर्व गोलकीपर कल्याण चौबे बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं। उन्हें गुजरात और अरुणाचल प्रदेश से समर्थन हासिल है। राज्य संघों के 34 प्रतिनिधियों का निर्वाचक मंडल निर्वाचन अधिकारी द्वारा पहले ही जारी किया जा चुका है।

17 पदों के लिए दो को होगा चुनाव
चुनाव अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और 14 कार्यकारी सदस्यों के लिए होगा। छह पूर्व खिलाड़ी बाद में कार्यकारी समिति में शामिल होंगे जिनमें चार पुरुष और दो महिलाएं होंगी। कार्यकारी सदस्यों के लिए 14 ने ही आवेदन किया है। मंगलवार को नामांकन वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा ने वैध उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की।

14 सदस्यों का निर्विरोध चुना जाना तय
कार्यकारी समिति के सदस्यों के 14 पदों के लिए 14 उम्मीदवार ही मैदान में हैं। ऐसे में सभी का निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। ये उम्मीदवार हैं- जीपी पालगुना, अविजित पॉल, पी अनिल कुमार, वलंका नताशा अलेमाओ, मालोजी राजे छत्रपति, मेनला एथेनपा, मोहन लाल, आरिफ अली, के नीबौ सेखोज, लालनघिंग्लोवा हमार, दीपक शर्मा, विजय बाली और सैयद इम्तियाज हुसैन।

Tags: sports AIFF

Post Comment

Comment List

Latest News

मतदान प्रतिशत की बड़ी गिरावट परिणाम को करेगी प्रभावित मतदान प्रतिशत की बड़ी गिरावट परिणाम को करेगी प्रभावित
पहले चरण में ही मोदी लहर की हवा निकल गई। इसी वजह से जिन विधनसभा क्षेत्रों में भाजपा के विधायक...
माइक्रोसॉफ्ट ने लाँच किया नया एआई टूल, फोटो से वीडियो बनाने में होगी आसानी 
पहला चरण पूरा : दूसरे की बारी, बारह सीटों पर 58% वोटिंग
मोटर साइकिल रिपेयरिंग में लापरवाही मैकेनिक पर एक लाख रुपए का हर्जाना
आमजन को किया लिवर रोगों के प्रति जागरूक
कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद
इस बार मोदी की बेव नहीं, विकास के मुद्दों पर राजनीति नहीं केवल चुनाव हो : पायलट