एनकाउंटर में पुलिस ने मिलिंद तेलतुंबड़े सहित 26 नक्सलियों को किया ढेर

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में सुरक्षा बलों और पुलिस के साथ मुठभेड में मारे गए 26 नक्सलियों में शीर्ष माओवादी नेता मिलिंद तेलतुंबडे भी शामिल था।

नागपुर। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में सुरक्षा बलों और पुलिस के साथ मुठभेड में मारे गए 26 नक्सलियों में शीर्ष माओवादी नेता मिलिंद तेलतुंबडे भी शामिल था। अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है। नक्सलियों के खिलाफ जारी अभियान में पुलिस और सुरक्षा बलों की यह बड़ी मुठभेड़ थी। नक्सलियों की तलाश कर रहे पुलिसकर्मियों पर इन लोगों ने हमला किया, लेकिन सुरक्षाकर्मी पहले ही सतर्क थे और उन्होंने कार्रवाई करते हुए तेलतुंबडे सहित 26 नक्सलवादियों को ढेर कर दिया।

गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने पुलिस की सराहना की। पुलिस ने भारी मात्रा में हथियारों को जब्त किया है। मिलिंद भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी में युवाओं में से एक सदस्य था, जो मंत्रालय से जुड़े मामलों पर नजर रखता था। मुठभेड़ में 4 पुलिसकर्मी भी घायल हुए।
 

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रेटर महापौर ने मानसून पूर्व नालों की सफाई करने के लिए निर्देश ग्रेटर महापौर ने मानसून पूर्व नालों की सफाई करने के लिए निर्देश
नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने शुक्रवार को जोन एवं मुख्यालय के अधीक्षण अभियन्ता, सभी अधिशाषी अभियन्ता, उपायुक्त...
मुख्यमंत्री ने सिविल सिविल लाइंस स्थित बंगला नंबर 8 में की पूजा अर्चना
मौसम का बिगड़ा मूड, तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की मौत
रोडवेज बेड़े में शामिल होगी 510 नई बसें
तापमान बढ़ा तो पानी घटा, गांव-शहरोँ में टैंकरों से बुझ रही प्यास
श्रीलंका में ट्रक की सेना की कार से टक्कर, एक सैनिक की मौत
जयपुर में अंधड के साथ हल्की बारिश