सहारा वॉरियर्स की जीत में क्रिस मैकेंजी ने लगाई गोलों की झड़ी

लीला पोलो की जीत में चमके अभिमन्यु पाठक

सहारा वॉरियर्स की जीत में क्रिस मैकेंजी ने लगाई गोलों की झड़ी

सत्र में शानदार फॉर्म में खेल रहे मैकेंजी ने सहारा की ओर से अकेले ही छह गोल दागे। इस दौरान उन्होंने शानदार हैट्रिक भी बनाई। सहारा के लिए शमशीर अली ने दो और लेफ्टिनेंट कर्नल यतिन्दर कुमार ने भी एक गोल किया।

जयपुर। छह गोल के विदेशी खिलाड़ी क्रिस मैकेंजी ने रामबाग पोलो मैदान पर गोलों की झड़ी लगाते हुए सहारा वॉरियर्स को सवाई मानसिंह कप पोलो मुकाबले में बेदला पोलो के खिलाफ एक गोल (9-8) से रोमांचक जीत दिलाई। सत्र में शानदार फॉर्म में खेल रहे मैकेंजी ने सहारा की ओर से अकेले ही छह गोल दागे। इस दौरान उन्होंने शानदार हैट्रिक भी बनाई। सहारा के लिए शमशीर अली ने दो और लेफ्टिनेंट कर्नल यतिन्दर कुमार ने भी एक गोल किया। दूसरी ओर बेदला पोलो की ओर से टीम के मालिक हिम्मत सिंह बेदला ने तीन और पांच गोल के विदेशी खिलाड़ी लांस वाटसन ने चार गोल ठोकते हुए मैच को पूरे समय रोमांचक बनाए रखा लेकिन वे जीत हासिल करने में नाकाम रहे। टीम का एक गोल अंगद कलान ने किया। 

आखिरी चक्कर में जीती लीला पोलो
खेल के एक अन्य मुकाबले में पहली बार टूर्नामेंट में उतरी द लीला पोलो ने अभिमन्यु पाठक और पद्मनाभ सिंह के शानदार तालमेल की बदौलत कृष्णा पोलो को 7-5 से पराजित कर दिया। अभिमन्यु पाठक ने लीला पोलो के लिए चार गोल किए, जबकि पद्मनाभ सिंह ने दो और अधिराज सिंह ने एक गोल बनाया। कृष्णा पोलो की ओर से पांच गोल के विदेशी खिलाड़ी डेनियल ओटमेंडी और गौरव सहगल ने दो-दो तथा अश्विनी शर्मा ने एक गोल किया। खेल के तीन चक्कर तक लीला पोलो टीम 4-5 से पिछड़ी हुई थी लेकिन आखिरी चक्कर में अभिमन्यु पाठक ने दो और पद्मनाभ सिंह ने एक गोल बना टीम को जीत दिला दी। 

Tags: sports polo

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया
टिम रॉबिन्सन (51) रनों की अर्धशतकीय पारी और उसके बाद विलियम ओ' रूर्के की धारदार गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने...
ग्रेटर महापौर ने मानसून पूर्व नालों की सफाई करने के लिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने सिविल सिविल लाइंस स्थित बंगला नंबर 8 में की पूजा अर्चना
मौसम का बिगड़ा मूड, तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की मौत
रोडवेज बेड़े में शामिल होगी 510 नई बसें
तापमान बढ़ा तो पानी घटा, गांव-शहरोँ में टैंकरों से बुझ रही प्यास
श्रीलंका में ट्रक की सेना की कार से टक्कर, एक सैनिक की मौत