विद्युत अव्यवस्था पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

आगरा जयपुर राजमार्ग पर जमकर प्रदर्शन

विद्युत अव्यवस्था पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

विद्युत निगम अधिकारियों पर अनदेखी बरतने का आरोप लगाते हुए निर्धारित थ्रीफेस विद्युत सप्लाई नही होने के बारे में बताया। बाद में ग्रामीणों ने विद्युत व्यवस्था दुरुस्त नही होने तक धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।

नदबई। नदबई ग्रामीण क्षेत्र में किसानों को निर्धारित विद्युत सप्लाई नही होने से किसानों का गुस्सा लगातार बढता जा रहा। विद्युत अव्यवस्था के चलते किसानों ने आगरा जयपुर राजमार्ग पर डहरामोड समीप विद्युत केवी जीएसएस पर तालाबंदी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही विद्युत निगम अधिकारियों पर अनदेखी बरतने का आरोप लगाते हुए निर्धारित थ्रीफेस विद्युत सप्लाई नही होने के बारे में बताया। बाद में ग्रामीणों ने विद्युत व्यवस्था दुरुस्त नही होने तक धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। विद्युत निगम के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच ग्रामीणों को निर्धारित थ्रीफेस विद्युत सप्लाई होने के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।

एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश संयोजक महेश सिंह ने विद्युत अव्यवस्थ पर प्रदर्शन करने के बारे में बताते हुए समस्या समाधान नही होने पर आन्दोलन करने की चेतावनी दी। बाद में विद्युत निगम कनिष्ठ अभियंता की समझाइस पर मामला शांत हुआ। गौरतलब है कि विगत दिवस झारकई विद्युत जीएसएस पर भी ग्रामीणों ने तालाबंदी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। विभागीय अधिकरियों ने समझाइस कर आश्वासन दिया। लेकिन, जमीनी हकीकत में विद्युत संकट थमता नही दिख रहा।

Post Comment

Comment List

Latest News

कैलाश चौधरी की नामांकन सभा में उमड़ी भीड़, वरिष्ठ नेताओं ने किया जनसभा को संबोधित कैलाश चौधरी की नामांकन सभा में उमड़ी भीड़, वरिष्ठ नेताओं ने किया जनसभा को संबोधित
जनसभा को संबोधित करते हुए विजया रहाटकर ने कहा कि देश में लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व...
झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा NDA: सुदेश महतो
मेक्सिको के 19 प्रांतों में फैली जंगलों में लगी आग, 42 स्थानों पर काबू 
लोकसभा आम चुनाव में प्रथम चरण के लिए 124 प्रत्याशियों के 166 नामांकन पाए गए सही
Delhi Liqour Policy : केजरीवाल को राहत नहीं, ईडी की हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ी
भाजपा पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतकर फहरायेगी परचम : दीयाकुमारी
अनदेखी के चलते लगभग 3 करोड़ के राजस्व की हानि