क्रीमिया के जिस पुल पर हुआ था हमला वहीं रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने चलाई मर्सिडीज

यूक्रेन को दिया बड़ा संदेश

क्रीमिया के जिस पुल पर हुआ था हमला वहीं रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने चलाई मर्सिडीज

दो ब्लास्ट क्रीमिया के पुल पर हुआ उसकी वजह से इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को खासा नुकसान पहुंचा था।

मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उसी क्रीमिया के पुल पर मर्सिडीज चलाई है जिसे यूक्रेन की सेना ने अक्टूबर में ब्लास्ट कर दिया था। ड्राइविंग के साथ ही पुतिन ने उन तमाम लोगों का मुंह बंद कर दिया है जो कभी उनके बीमार होने की तो कभी उनके सीढ़ियों से गिरने की खबरों पर चर्चा करते हैं। दो महीने से कम समय के अंदर ही इस पुल पर ड्राइविंग पुतिन ने एक बार फिर अपने ताकतवर होने का सबूत दुनिया को दिया है। दो ब्लास्ट क्रीमिया के पुल पर हुआ उसकी वजह से इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को खासा नुकसान पहुंचा था। 70 साल के पुतिन पिछले कुछ समय से सार्वजनिक तौर पर कम ही नजर आ रहे हैं।

19 किमी लंबा पुल
क्रीमिया का पुल जो एक रेल और सड़क पुल है, 19 किलोमीटर लंबा है। साल 2018 में पुतिन ने इसका उद्घाटन किया था। आठ अक्टूबर को यूक्रेन ने इस पर ब्लास्ट किया था और इसे तबाह कर दिया था। पुतिन के साथ उप प्रधानमंत्री मराट खुसनुल्लिन भी कार में थे। राष्ट्रीय न्यूज चैनल के रिपोर्टर भी इसमें सवार थे। वह पीछे की सीट पर थे और राष्ट्रपति से सवाल कर रहे थे। पुतिन ने एक सवाल के जवाब में कहा कि हम दांये तरफ ड्राइव कर रहे हैं। इस पुल का बांया हिस्सा काम कर रहा है लेकिन इसका पूरा होना जरूरी है। ब्लास्ट के बाद इसे थोड़ा नुकसान हुआ है। अब हमें इसे सही स्थिति में लाना है।

कुछ देर तक टहले भी पुतिन ने इस पुल के कई हिस्सों को देखा और कुछ देर तक वह इस पर टहलते हुए भी नजर आए। यूक्रेन की तरफ से अभी तक इस पुल पर हुए धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली गई है। पुतिन के 70वें जन्मदिन के अगले दिन ही इस पुल पर हमला हुआ था। इस पुल पर हुए ब्लास्ट की वजह से सड़क नेटवर्क वाला पुल के हिस्से को काफी नुकसान हुआ था। क्रेच मार्ग तक ट्रैफिक को रोकना पड़ गया था। इस ब्लास्ट की वजह से कई फ्यूल टैंकर्स जो रेल नेटवर्क पर थे, वो भी नष्ट हो गए थे। यह पुल क्रीमिया को रूस के दक्षिणी हिस्से से जोड़ता है। इस महीने की शुरूआत में इसी चैनल की तरफ से दावा किया गया था पुतिन का स्वास्थ्य लगातार खराब होता जा रहा है। उनकी सेहत इस समय उनके करीबियों और डॉक्टरों के लिए चिंता का विषय बन गई है।


टेलीग्राम चैनल की तरफ से कहा गया था कि पाचन से जुड़ी गंभीर समस्याओं की वजह से पुतिन सख्त डाइट फॉलो कर रहे हैं। इसके अलावा वह खांसी, चक्कर आना, नींद की गड़बड़ी, पेट में दर्द, उल्टी के साथ पाकिंर्संस रोग और स्किजोफेक्टिव डिसऑर्डर के लक्षणों से जूझ रहे हैं। ऐसे में उनकी ड्राइविंग का वीडियो काफी कुछ कह देता है।

Read More पाकिस्तान ने मानवाधिकार उल्लंघनों पर अमेरिकी रिपोर्ट को किया खारिज 

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया
टिम रॉबिन्सन (51) रनों की अर्धशतकीय पारी और उसके बाद विलियम ओ' रूर्के की धारदार गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने...
ग्रेटर महापौर ने मानसून पूर्व नालों की सफाई करने के लिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने सिविल सिविल लाइंस स्थित बंगला नंबर 8 में की पूजा अर्चना
मौसम का बिगड़ा मूड, तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की मौत
रोडवेज बेड़े में शामिल होगी 510 नई बसें
तापमान बढ़ा तो पानी घटा, गांव-शहरोँ में टैंकरों से बुझ रही प्यास
श्रीलंका में ट्रक की सेना की कार से टक्कर, एक सैनिक की मौत