कांग्रेस सांसद राजीव सातव का कोरोना संक्रमण से निधन, पुणे के अस्पताल में चल रहा था इलाज

कांग्रेस सांसद राजीव सातव का कोरोना संक्रमण से निधन, पुणे के अस्पताल में चल रहा था इलाज

कांग्रेस के युवा सांसद राजीव सातव का कोरोना महामारी के कारण निधन हो गया है। कोरोना संक्रमित होने के बाद महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता एवं राज्यसभा सांसद राजीव सातव का पिछले कुछ दिनों से पुणे के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने रविवार को ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी।

नई दिल्ली। कांग्रेस के युवा सांसद राजीव सातव का कोरोना महामारी के कारण निधन हो गया है। 46 वर्षीय सातव पिछले कई दिनों से कोरोना से जूझ रहे थे और पुणे के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। राजीव सातव की 22 अप्रैल को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत में सुधार हो रहा था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत बिगड़ती जा रही थी। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि मुझे अपने दोस्त राजीव सातव के खोने का बहुत दुख है। वह विशाल क्षमता वाले नेता थे, जिन्होंने कांग्रेस के आदर्शों को मूर्त रूप दिया। यह हम सभी के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना और प्यार। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी उनके निधन पर दुख जताया है। प्रियंका ने ट्वीट किया कि राजीव सातव के रूप में हमने अपना एक प्रतिभाशाली साथी खो दिया। वो दिल के साफ, ईमानदार, कांग्रेस के आदर्शों के लिए प्रतिबद्ध और भारतीयों के प्रति समर्पित थे। मेरे पास शब्द नहीं हैं। बस उनकी पत्नी और बच्चों के लिए प्रार्थना हैं। उन्हें उनके बिना आगे बढ़ने की शक्ति मिले।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने रविवार को ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी। उन्होंने लिखा निशब्द। आज एक ऐसा साथी खो दिया, जिसने सार्वजनिक जीवन का पहला कदम युवा कांग्रेस में मेरे साथ रखा और आज तक साथ चले पर आज...राजीव सातव की सादगी, बेबाक मुस्कराहट, जमीनी जुड़ाव, नेतृत्व और पार्टी से निष्ठा और दोस्ती सदा याद आएंगी। अलविदा मेरे दोस्त। जहां रहो, चमकते रहो। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने राज्यसभा सांसद राजीव सातव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है। सिंह ने ट्वीट के जरिए कहा कि कांग्रेस के युवा सांसद के निधन की सूचना से वे दुखी हैं। उनका निधन पार्टी के लिए अपूरणीय और उनके स्वयं के लिए निजी क्षति है। उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति भी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने राजीव सातव के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट किया कि राज्यसभा सदस्य राजीव सातव का कोविड से संबंधित जटिलताओं के कारण असामयिक निधन से गहरा सदमा लगा है। वह एक गतिशील सांसद थे और लोगों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध थे। शोक संतप्त परिवार के सदस्यों और उनके अनुयायियों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। ओम शांति। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है। मोदी ने ट्वीट किया कि संसद से मेरे मित्र राजीव सातव जी के निधन से व्यथित हूं। वह एक आने वाले नेता थे, जिनमें काफी संभावनाएं थीं। उनके परिवार, दोस्तों और समर्थकों के प्रति संवेदना। शांति। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया कि युवा राज्यसभा सांसद राजीव सातव जी के असामयिक निधन से दुखी हूं। अपने गृह राज्य महाराष्ट्र की प्रगति की दिशा में काम करने का उनका जुनून उल्लेखनीय था। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना। शांति। 

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्य के अनेक हिस्सों में छाए बादल  राज्य के अनेक हिस्सों में छाए बादल 
प्रदेश के उदयपुर, जयपुर, अजमेर, जोधपुर और भरतपुर संभाग के जिलों में बादल छाए हैं। लेकिन, बारिश होने की संभावना...
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल दिल्ली में करेंगे चुनाव प्रचार
कांग्रेस की सरकार बनने पर किसान हित में लेंगे निर्णय, फसल बीमा का पैसा खाते में सीधे भेजेंगे : खड़गे
नामीबिया में विमान क्रैश, 3 लोगों की मौत
4 वर्ष गुजरने के बावजूद इमानुएल मिशन स्कूल का अतिक्रमण कायम
बहज में खुदाई में मिले भारत के सबसे प्राचीन और अनूठे सुई के आकार के हड्डियों के औजार
विधानसभा अध्यक्ष ने छोटे बच्चों को बताई राज्यपाल और मुख्यमंत्री की भूमिका