Loksabha Election : अमेठी से राहुल गांधी लड़ सकते है चुनाव, प्रियंका गांधी हो सकती हैं रायबरेली से प्रत्याशी

2019 में स्मृति ईरानी से हार गए थे चुनाव

Loksabha Election : अमेठी से राहुल गांधी लड़ सकते है चुनाव, प्रियंका गांधी हो सकती हैं रायबरेली से प्रत्याशी

कांग्रेस अपनी परंपरागत सीट अमेठी से राहुल गांधी को फिर से चुनाव लड़ाने पर विचार कर रही है। राहुल इससे पहले 2004, 2009, 2014 और 2019 में अमेठी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके है।

नई दिल्ली। कांग्रेस अपनी परंपरागत सीट अमेठी से राहुल गांधी को फिर से चुनाव लड़ाने पर विचार कर रही है। राहुल इससे पहले 2004, 2009, 2014 और 2019 में अमेठी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके है। 2004 से 2014 तक उन्होने तीनों चुनाव जीते थे जबकि 2019 का चुनाव भारतीय जनता पार्टी की स्मृति ईरानी से हार गए थे। हालांकि राहुल ने 2019 में वायनाड से भी चुनाव लड़ा था। जहां से वे सांसद है। 

वायनाड से भी हैं चुनावी मैदान में
राहुल गांधी वायनाड लोकसभा क्षेत्र से भी चुनाव लड़े है। इस सीट पर 26 अप्रैल को मतदान हो चुका है। पार्टी ने फिर से राहुल गांधी को 2 लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए मनाया है। 

प्रियंका गांधी लड़ सकती है रायबरेली से चुनाव
पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी को भी कांग्रेस अपनी परंपरागत सीट रायबरेली से मैदान में उतार सकती है। रायबरेली सीट पर इससे पहले सोनिया गांधी चुनाव लड़ती आई थी, लेकिन सोनिया गांधी को राजस्थान से राज्यसभा भेजा गया था। इसलिए पार्टी प्रियंका गांधी को यहां से मैदान में उतार सकती है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

घरेलू श्रेणी में बिजली की एक हजार मेगावाट की डिमांड बढ़ी घरेलू श्रेणी में बिजली की एक हजार मेगावाट की डिमांड बढ़ी
बिजली कंपनियों को फिलहाल थर्मल, सोलर और अन्य उत्पादन इकाइयों से बिजली उपलब्ध हो रही है। थर्मल कम्पनियों के पास...
Finance Commission की किश्तों पर सरपंचों में नाराजगी, लोकसभा चुनाव बाद हो पाएगा भुगतान
डॉ. कमला बेनीवाल को राजकीय सम्मान नहीं मिलने पर भजनलाल सरकार पर भड़के डोटासरा
दवाओं की वजह से कोई परेशान नहीं हो : नेहा गिरी
चारागाह भूमि पर बने 150 मकान तोड़ रहा प्रशासन; डोटासरा, पायलट ने उठाए भजनलाल सरकार पर सवाल
धोनी से संन्यास की खबरों पर बोले कोच माइकल हसी - अभी कुछ साल और आईपीएल खेल सकते हैं धोनी
Stock Market Update : शेयर बाजार ने लगाई ऊंची छलांग