लालसोट के पहले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामचंद्र सिंह नेहरा ने संभाला पदभार

लालसोट के पहले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामचंद्र सिंह नेहरा ने संभाला पदभार

शीघ्र ही अतिरिक्त जिला कलेक्टर पद पर भी नियुक्ति होने के साथ ही क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा।

लालसोट। नवसृजित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पहले एएसपी के रूप में रामचंद्र सिंह नेहरा ने पदभार संभाला। बुधवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहरा ने दैनिक नवज्योति से रूबरू होते हुए कहा कि लालसोट क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम करना एवं अपराध होने पर उन्हें डिटेक्ट करने के साथ ही आमजन के साथ अच्छा व्यवहार करना ही उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना एवं महिला अपराध को रोकना ही प्राथमिकता रहेगी। उल्लेखनीय है कि हाल ही में विधानसभा पूरक बजट लालसोट में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर कार्यालय स्वीकृत हुए हैं। जिसके तहत अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक रामचंद्र सिंह नेहरा ने प्रथम एएसपी के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। अब शीघ्र ही अतिरिक्त जिला कलेक्टर पद पर भी नियुक्ति होने के साथ ही क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का जयपुर में स्वागत, कृषि विकास पर हुई अहम चर्चा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का जयपुर में स्वागत, कृषि विकास पर हुई अहम चर्चा
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुष्पगुच्छ भेंट...
बहरीन ने ईरान के लिए जासूसी करने के आरोप में दो लोगों को लिया हिरासत में, अब तक 250 लोग गिरफ़्तार
दिल्ली विधानसभा सुरक्षा उल्लंघन मामला : आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त, गुलदस्ता लेकर बंगला साहिब गुरुद्वारा जाने की बनाई थी योजना
Weather Update : प्रदेश की राजधानी सहित एक दर्जन जिलों में आज मौसम मेहरबान, तापमान में गिरावट
अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मजबूत : डॉलर 93.10 पर, कच्चे तेल में गिरावट 
इंडियन फुटबॉल लीग : आरयूएफसी की नजरें सुपर सिक्स पर, घरेलू मैदान पर गोकुलम केरला से मुकाबला
कॉन्फ्रेंस कॉल से झांसा देकर खाते से उड़ाए हजारों रुपए : साइबर ठगों का नया जाल, आंगनबाड़ी लाभार्थियों को बना रहे निशाना