देश में कोरोना के 1,938 नए मामले आए सामने
महामारी के मामलों में लगातार हो रही गिरावट
देश में कोरोना वायरस महामारी के मामलों में लगातार हो रही गिरावट के बीच सक्रिय मामले 22,427 रह गए है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि 182 करोड़ 23 लाख 30 हजार 356 कोविड टीके दिये जा चुके है।
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस महामारी के मामलों में लगातार हो रही गिरावट के बीच सक्रिय मामले 22,427 रह गए है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि 182 करोड़ 23 लाख 30 हजार 356 कोविड टीके दिये जा चुके है। मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 1,938 नए मामले सामने आए है। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या चार करोड़ तीस लाख चौदह हजार 687 हो गयी है। यह संक्रमित मामलों का 0.05 प्रतिशत है।
इसी अवधि में 2,531 लोग कोरोना से मुक्त होने के बाद अभी तक कुल चार करोड़ 24 लाख 75 हजार 588 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.75 प्रतिशत है। भारत में पिछले 24 घंटे में छह लाख 61 हजार 954 कोविड परीक्षण किए गये हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से 67 मरीजों की मृत्यु हुई है और मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है।
Comment List