गुजरात टाइटंस की पहली जीत

आईपीएल की नई टीम लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

गुजरात टाइटंस की पहली जीत

शमी ने झटकें तीन विकेट

 मुंबई। मोहम्मद शमी (25 पर 3) की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद राहुल तेवतिया (नाबाद 40) और डेविड मिलर (30) की शानदार पारियों की मदद से गुजरात टाइटंस ने सोमवार को यहां आईपीएल 2022 के चौथे मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को दो गेंद शेष रहते 5 विकेट से पराजित कर जीत से आगाज किया। गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीत पहले लखनऊ को बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया। लखनऊ ने खराब शुरुआत के बाद निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 158 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 19.4 ओवर में ही पांच विकेट पर 161 रन बना अपनी पहली जीत दर्ज की।


गुजरात की शुरुआत भी खराब रही। उसके दो शीर्ष खिलाड़ी मात्र 15 रनों पर पवेलियन लौट गए। शुभमन चमीरा की गेंद पर दीपक हुड्डा को कैच थमा बैठा। वह अपना खाता भी नहीं खोल पाया था। जबकि विजय शंकर (4) को भी चमीरा ने बोल्ड कर दिया। मैथ्यू वेड (30) और कप्तान हार्दिक पांड्या न्(33) ने तीसरे विकेट के लिए 57 रन जोड़ अपनी टीम को मजबूती प्रदान की। इस जोड़ी को क्रुणाल पांड्या ने अपने ही भाई हार्दिक को आउट कर जुदा किया। इसके बाद डेविड मिलर और राहुल तेवतिया तथा मनोहर ने धुंआधार पारियां खेल अपनी टीम को जीत दिलाई। तेवतिया 24 गेंदों पर 5 चौकों और दो छक्कों की मदद से 40 रन बना नाबाद रहा।

शमी ने झटकें तीन विकेट
गुजरात की ओर से हालांकि गेंदबाजी बहुत अच्छी रही। टीम के सबसे अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी ने शुरुआती विकेट चटका कर लखनऊ को बैकफुट पर लाने में बड़ी भूमिका निभाई। उन्होंने चार ओवर में 25 रन राुहल, डी कॉक और मनीष के रूप में तीन विकेट लिए। वहीं वरुण आरोन ने दो, जबकि राशिद खान ने एक विकेट लिया।  

हुड्डा-बदोनी ने जोड़े 87 रन
दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए 87 रन जोड़े। हुड्डा ने जहां छह चौकों और दो छक्कों के दम पर 41 गेंदों पर 55, वहीं बदोनी ने चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 41 गेंदों पर 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अंत में क्रुणाल पांड्या ने तीन चौकों के सहारे 13 गेंदों पर 21 रन बना कर अच्छा फिनिश दिया।

स्कोर बोर्ड:
लखनऊ सुपर जाइंट्स:       रन गेंद 4       6
राहुल को. वेड बो. शमी   0    1    0   0
डी काक बो. शमी    7    9    1    0

लेविस को. शुभम बो. आरोन   
10      2   0
मनीष पांडे बो. शमी    6      1    0
दीपक हूडा पगबाधा राशिद    55    41    6    2
आयुष को. पांडे बो. आरोन    54   41    4    3
क्रुणाल पांड्या अविजित    21    13    3   0

दुष्मंथा चमीरा अविजित   
1    1   0   0
अतिरिक्त :   4        
कुल : 20 ओवर में 6 विकेट पर 158 रन।        
विकेट पतन : 1-0 (राहुल), 2-13 (क्विंटन डी काक), 3-20 (एविन लेविस), 4-29 (मनीष पांडे), 5-116 (दीपक हूडा), 6-156 (आयुष बडोनी).        
गेंदबाजी : मोहम्मद शमी 4-0-25-3, वरुण आरोन 4-0-45-2, लोकी फर्ग्युसन 4-0-24-0, हार्दिक पांड्या 4-0-37-0, राशिद खान 4-0-27-1.        
गुजरात टाइटंस :     रन    गेंद   4   6
शुभम को. हूडा बो. चमीरा  0    3    0    0
 मैथ्यू वेड बो. हूडा    30    29    4   0
विजय शंकर बो. चमीरा    4    6    0    0
हार्दिक को. पांडे बो. क्रुणाल    33    28 5   1
मिलर को. राहुल बो. आवेश    30    21    1    2
राहुल तेवतिया अविजित    40   24    5    2
अभिनव मनोहर अविजित    15    7    3    0
अतिरिक्त :  9        
कुल : 20 ओवर में 5 विकेट पर 161 रन।        
विकेट पतन : 1-4 (शुभमन गिल), 2-15 (विजय शंकर), 3-72 (हार्दिक पांड्या), 4-78 (मैथ्यू वेड), 5-138 (डेविड मिलर).
गेंदबाजी : चमीरा 3-0-22-2, आवेश खान 3.4-0-33-1, मोहसिन खान 2-0-18-0, रवि बिश्नोई 4-0-34-0, क्रुणाल पांड्या 4-0-17-1, दीपक हूडा 3-0-31-1.
       
प्लेयर ऑफ द मैच : मोहम्मद शमी (गुजरात टाइटंस)        









Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया
टिम रॉबिन्सन (51) रनों की अर्धशतकीय पारी और उसके बाद विलियम ओ' रूर्के की धारदार गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने...
ग्रेटर महापौर ने मानसून पूर्व नालों की सफाई करने के लिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने सिविल सिविल लाइंस स्थित बंगला नंबर 8 में की पूजा अर्चना
मौसम का बिगड़ा मूड, तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की मौत
रोडवेज बेड़े में शामिल होगी 510 नई बसें
तापमान बढ़ा तो पानी घटा, गांव-शहरोँ में टैंकरों से बुझ रही प्यास
श्रीलंका में ट्रक की सेना की कार से टक्कर, एक सैनिक की मौत