नाइजीरिया में महिलाओं सहित 87 लोगों का अपहरण

अगवा किए गए 87 लोगों से अभी तक कोई संपर्क नहीं हो पाया है

नाइजीरिया में महिलाओं सहित 87 लोगों का अपहरण

रिपोर्ट में  कहा गया कि कुछ निवासियों ने सुरक्षा चिंताओं के कारण क्षेत्र से भागने का फैसला किया है।

कडुना। उत्तर-पश्चिमी नाइजीरिया के कडुना प्रान्त में महिलाओं और बच्चों सहित करीब 87 लोगों का अपहरण कर लिया गया है।  नाइजीरियाई मीडिया ने यह जानकारी दी। दो दिन पहले काजुरू के डोगोन-नोमा समुदाय में 15 महिलाओं और एक पुरुष का अपहरण कर लिया गया था।

अगवा किए गए 87 लोगों से अभी तक कोई संपर्क नहीं हो पाया है। रिपोर्ट में  कहा गया कि कुछ निवासियों ने सुरक्षा चिंताओं के कारण क्षेत्र से भागने का फैसला किया है।

Tags: kidnapped

Post Comment

Comment List

Latest News