रूस में आतंकी हमले में 60 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा घायल

रूस में आतंकी हमले में 60 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा घायल

रूस की राजधानी मॉस्को क्षेत्र के क्रोकस सिटी हॉल में हुए आतंकवादी हमले में 60 से ज्यादा लोग मारे गए। रूसी जांच समिति ने टेलीग्राम पर एक बयान में यह जानकारी दी।

मॉस्को। रूस की राजधानी मॉस्को क्षेत्र के क्रोकस सिटी हॉल में हुए आतंकवादी हमले में 60 से ज्यादा लोग मारे गए। रूसी जांच समिति ने टेलीग्राम पर एक बयान में यह जानकारी दी।

रूसी संघीय सुरक्षा सेवा (एफएसबी) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, इस आतंकी हमले में 60 लोग मारे गए और 100 से ज्यादा घायल हो गए।

मॉस्को के बाहर क्रोकस सिटी हॉल के कॉन्सर्ट स्थल में गोलीबारी हुई और उसके बाद भीषण आग लग गई। प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, कई हथियारबंद लोगों ने कॉन्सर्ट स्थल में गोलीबारी की। स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराश्को ने कहा कि 115 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि 30 से ज्यादा लोगों ने बाह्य रोगी देखभाल प्रदान की जा रही है।

 मुराशिको ने रोसिया 24 टीवी चैनल पर कहा कि अब तक, आतंकवादी हमले में 115 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है, उनमें पांच बच्चे शामिल हैं जिनमें एक बच्चे की हालत गंभीर है, 110 वयस्कों हैं, 60 की हालत गंभीर है।

Read More लेबनान पर इसरायल ने किए हवाई हमले, 14 लोग घायल

 आपातकालीन और सुरक्षा सेवाएं घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं। रूस की जांच समिति ने आतंकवादी हमले में एक आपराधिक मामला दर्ज किया है। समिति ने कहा कि क्रोकस सिटी हॉल में घटनास्थल से हथियार और गोला-बारूद सहित महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए गए हैं जिसकी जांच चल रही है और कैमरा रिकॉर्डिंग का अध्ययन किया जा रहा है।

Read More शहर में बीचों-बीच खूबसूरत जंगल, देखकर विश्वास नहीं होता : द्रविड़

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदेश भाजपा नेता अब दूसरे राज्यों में भाजपा की जीत में जुटे प्रदेश भाजपा नेता अब दूसरे राज्यों में भाजपा की जीत में जुटे
राजस्थान के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी को उड़ीसा भेजा गया है। वह रविवार को वहां के लिए रवाना हो...
मोदी का नेहा हत्याकांड के मुद्दे पर कांग्रेस पर हमला, कानून-व्यवस्था में विफलता के लिए सत्तारूढ़ पार्टी की आलोचना की 
पीसीसी में पसरा सन्नाटा, कांग्रेस नेता जिलों में व्यस्त
रोडवेज के डिपो में पकड़ा डीजल चोर गिरोह
सूखा राहत आवंटन को लेकर कर्नाटक फिर जाएगा सुप्रीम कोर्ट : सुरजेवाला
जातिगत समीकरणों ने बदली चुनावी हवा, जीत के मार्जिन पर पड़ेगा असर
केन्या में बाढ़ से अब तक 76 लोगों की मौत, 19 लापता