मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत

दुर्गावती मेडिकल कॉलेज लाया गया था

मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत

मुख्तार अंसारी 2005 से सजा काट रहा था। अलग-अलग मामलों में उसे 2 बार उम्रकैद हुई थी।

बांदा। उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से देर शाम को मौत हो गई। मुख्तार को उल्टी की शिकायत और बेहोशी की हालत में रात 8.25 बजे जेल से रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज लाया गया था। डॉक्टर्स ने काफी प्रयास किया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। बताया जा रहा है कि बैरेक में मुख्तार अंसारी अचानक बेहोश होकर गिर गया था। मुख्तार अंसारी 2005 से सजा काट रहा था। अलग-अलग मामलों में उसे 2 बार उम्रकैद हुई थी।

मऊ में धारा 144 लागू
मुख्तार की मौत के बाद पूरे राज्य में सुरक्षा सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं, मऊ और गाजीपुर में धारा 144 लागू कर दी गई है। साथ ही बांदा में भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। 

खराब हुई थी तबीयत
इससे पहले मुख्तार की तबीयत खराब हुई थी। 14 घंटे भर्ती रहने के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया था। कुछ दिन पहले ही मुख्तार अंसारी ने दावा किया था कि उसे धीमा जहर देकर मारने की कोशिश की जा रही है।

17 महीने में मुख्तार को 8 बार हुई सजा
मुख्तार को 17 महीने में 8 बार सजा हो चुकी है। इसमें से 2 उम्रकैद की सजा है। मुख्तार को पहली सजा 23 सितंबर 2022 को हुई थी। वहीं, 8वीं सजा 13 मार्च, 2024 को हुई थी। मुख्तार के खिलाफ सजा का सिलसिला 21 नवंबर, 2022 को शुरू हुआ था।

Read More सुप्रीम कोर्ट में लगी याचिका, NOTA को ज्यादा वोट मिले तो दुबारा हो चुनाव

 

Read More लेबनान पर इसरायल ने किए हवाई हमले, 14 लोग घायल

Read More हेलीकॉप्टर में फिसल जाने से ममता घायल

 

Read More लेबनान पर इसरायल ने किए हवाई हमले, 14 लोग घायल

Read More हेलीकॉप्टर में फिसल जाने से ममता घायल

Tags: mukhtar

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदेश भाजपा नेता अब दूसरे राज्यों में भाजपा की जीत में जुटे प्रदेश भाजपा नेता अब दूसरे राज्यों में भाजपा की जीत में जुटे
राजस्थान के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी को उड़ीसा भेजा गया है। वह रविवार को वहां के लिए रवाना हो...
मोदी का नेहा हत्याकांड के मुद्दे पर कांग्रेस पर हमला, कानून-व्यवस्था में विफलता के लिए सत्तारूढ़ पार्टी की आलोचना की 
पीसीसी में पसरा सन्नाटा, कांग्रेस नेता जिलों में व्यस्त
रोडवेज के डिपो में पकड़ा डीजल चोर गिरोह
सूखा राहत आवंटन को लेकर कर्नाटक फिर जाएगा सुप्रीम कोर्ट : सुरजेवाला
जातिगत समीकरणों ने बदली चुनावी हवा, जीत के मार्जिन पर पड़ेगा असर
केन्या में बाढ़ से अब तक 76 लोगों की मौत, 19 लापता