अग्निवीर योजना में बदलाव को है तैयार : राजनाथ

जवान प्रौद्योगिकी में पारंगत भी होने चाहिए

अग्निवीर योजना में बदलाव को है तैयार : राजनाथ

हमारे 18 या 20 वर्ष के जवान होंगे अग्निवीर के माध्यम से तो मैं समझता हूं कि जोखिम उठाने का जज्बा जवानों में अधिक होता है। 

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि यदि सरकार को सशस्त्र सेनाओं में अग्निवीरों की भर्ती से संबंधित योजना में कोई कमी दिखाई देती है तो जरूरत पड़ने पर वह इसमें सुधार करने के लिए तैयार है। सिंह ने कहा कि इस सवाल का कोई औचित्य नहीं है। यह एक सच्चाई है कि सेना में युथफुलनेस होनी चाहिए। हमारे सेना के जवानों की उम्र 30, 35, 40 या 50 वर्ष की रही है। लेकिन जब हमारे 18 या 20 वर्ष के जवान होंगे अग्निवीर के माध्यम से तो मैं समझता हूं कि जोखिम उठाने का जज्बा जवानों में अधिक होता है। 

यह प्रौद्योगिकी का युग 
उन्होंने कहा कि यह प्रौद्योगिकी का युग है और इसमें जवान प्रौद्योगिकी में पारंगत भी होने चाहिए। ऐसे नौजवानों की भर्ती अग्निवीर के रूप में की जा रही है।  

अग्निवीरों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे
अग्निवीरों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे उपायों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे। इस बात की पक्की गारंटी है उसके लिए तंत्र में जो भी बदलाव किया जा सकता है  वह किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि योजना में कोई कमी दिखाई देगी और आवश्यक हुआ तो उसमें सुधार करने के लिए भी सरकार पूरी तरह तैयार है।

 

Read More मोदी का नेहा हत्याकांड के मुद्दे पर कांग्रेस पर हमला, कानून-व्यवस्था में विफलता के लिए सत्तारूढ़ पार्टी की आलोचना की 

Tags: rajnath

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदेश भाजपा नेता अब दूसरे राज्यों में भाजपा की जीत में जुटे प्रदेश भाजपा नेता अब दूसरे राज्यों में भाजपा की जीत में जुटे
राजस्थान के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी को उड़ीसा भेजा गया है। वह रविवार को वहां के लिए रवाना हो...
मोदी का नेहा हत्याकांड के मुद्दे पर कांग्रेस पर हमला, कानून-व्यवस्था में विफलता के लिए सत्तारूढ़ पार्टी की आलोचना की 
पीसीसी में पसरा सन्नाटा, कांग्रेस नेता जिलों में व्यस्त
रोडवेज के डिपो में पकड़ा डीजल चोर गिरोह
सूखा राहत आवंटन को लेकर कर्नाटक फिर जाएगा सुप्रीम कोर्ट : सुरजेवाला
जातिगत समीकरणों ने बदली चुनावी हवा, जीत के मार्जिन पर पड़ेगा असर
केन्या में बाढ़ से अब तक 76 लोगों की मौत, 19 लापता