भजनलाल शर्मा ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक, लोकसभा चुनावों को लेकर हुआ मंथन

प्रमुख मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे

भजनलाल शर्मा ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक, लोकसभा चुनावों को लेकर हुआ मंथन

लाभार्थियों से संपर्क, तीन महीने की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाना, मोदी की गारंटी और केन्द्र सरकार के कार्यों की जानकारी देना आदि शामिल हैं।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर के सभी मंडल अध्यक्ष और प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक की। बैठक में सांगानेर विधानसभा मे लोकसभा की तैयारियां एवं बूथ स्तर तक की योजना बनी। मुख्यमंत्री लोकसभा चुनाव अभियान में सांगानेर विधानसभा में 1 से 19 तक की कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए हैं। इसमें लाभार्थियों से संपर्क, तीन महीने की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाना, मोदी की गारंटी और केन्द्र सरकार के कार्यों की जानकारी देना आदि शामिल हैं।

चुनावों को लेकर मुख्यमंत्री की एक बड़ी बैठक भी आयोजित की जाएगी। सीएम ने सांगानेर विधानसभा में लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव कार्यालय खोलने के निर्देश भी दिए। बैठक में प्रकाश तिवारी, अभय पुरोहित, नवरत्न नरानियां, समदर सिंह, राजेंद्र खरबास, जगदीश चंद्रावत, विष्णु लाटा, संजय शर्मा, निर्मल शर्मा, अशोक यादव, भंवर ली, बिरदी चंद शर्मा और अशोक रावतानी सहित प्रमुख मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Tags: bhajanlal

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदेश भाजपा नेता अब दूसरे राज्यों में भाजपा की जीत में जुटे प्रदेश भाजपा नेता अब दूसरे राज्यों में भाजपा की जीत में जुटे
राजस्थान के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी को उड़ीसा भेजा गया है। वह रविवार को वहां के लिए रवाना हो...
मोदी का नेहा हत्याकांड के मुद्दे पर कांग्रेस पर हमला, कानून-व्यवस्था में विफलता के लिए सत्तारूढ़ पार्टी की आलोचना की 
पीसीसी में पसरा सन्नाटा, कांग्रेस नेता जिलों में व्यस्त
रोडवेज के डिपो में पकड़ा डीजल चोर गिरोह
सूखा राहत आवंटन को लेकर कर्नाटक फिर जाएगा सुप्रीम कोर्ट : सुरजेवाला
जातिगत समीकरणों ने बदली चुनावी हवा, जीत के मार्जिन पर पड़ेगा असर
केन्या में बाढ़ से अब तक 76 लोगों की मौत, 19 लापता