अतिरिक्त मुख्य सचिव ने समझाया, रेजिडेंट चिकित्सकों की हड़ताल खत्म

भविष्य में पुनरावृत्ति नहीं करने की दी हिदायत

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने समझाया, रेजिडेंट चिकित्सकों की हड़ताल खत्म
चिकित्सा शिक्षा विभाग ने सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज प्रशासन और रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ चिकित्सा शिक्षा निदेशालय में वार्ता की। इसके बाद रेजिडेंट चिकित्सक हड़ताल वापस लेने पर सहमत हो गए।

जयपुर। चिकित्सा शिक्षा विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह की समझाइश के बाद लगभग एक सप्ताह से चल रही रेजिडेंट चिकित्सकों की हड़ताल रविवार शाम को समाप्त हो गई। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने रविवार को सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज प्रशासन और रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ चिकित्सा शिक्षा निदेशालय में वार्ता की। इसके बाद रेजिडेंट चिकित्सक हड़ताल वापस लेने पर सहमत हो गए। हालांकि हड़ताल जारी रहने की संभावना को देखते हुए राज्य सरकार ने पूर्ण वैकल्पिक व्यवस्था कर ली थी। इसके पूर्व सुबह रेजिडेंट डॉक्टर्स ने बकरा रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया था।

उल्लेखनीय है कि कांवटिया अस्पताल परिसर में एक महिला का प्रसव अस्पताल के बाहर चबूतरे पर होने के मामले में एसएमएस मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने तीन रेजिडेंट और एक सीनियर रेजिडेंट चिकित्सक को निलंबित कर दिया था। इसके विरोध में रेजिडेंट डॉक्टर्स हड़ताल पर चले गए थे। इससे मरीजों को भी असुविधा हो रही थी। 

एसीएस शुभ्रा सिंह ने प्रतिनिधियों के साथ समझाइश करते हुए कहा कि हड़ताल के कारण अस्पतालों में मरीजों को तकलीफ  का सामना करना पड़ रहा है। चिकित्सा एक नोबल प्रोफेशन है। उन्हें तत्काल प्रभाव से काम पर वापस लौटना चाहिए। चिकित्सक का दायित्व बनता है कि वह बिना किसी लापरवाही के पूरी निष्ठा से रोगी को बेहतर उपचार दें। विगत दिनों जिस तरह की लापरवाही सामने आई चिकित्सा के प्रोफेशन में ऐसी लापरवाही स्वीकार्य नहीं है। भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने रेजिडेंट चिकित्सकों की मांग पर चिकित्सा शिक्षा विभाग और सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज प्रशासन को नियमानुसार कार्रवाई जारी रखते हुए रेजिडेंट डॉक्टर्स का निलंबन वापस लेने, कारण बताओ नोटिस जारी करने की कार्रवाई करने और हड़ताल अवधि को डे आफ/राजकीय अवकाशों में समायोजित करने के भी निर्देश दिए। समझाइश के बाद रेजिडेंट डॉक्टर्स ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की। 
वार्ता में चिकित्सा शिक्षा आयुक्त इकबाल खान, संयुक्त शासन सचिव चिकित्सा शिक्षा जगजीत सिंह मोगा, सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. राजीव बगरहट्टा, अतिरिक्त प्रधानाचार्य डॉ. भारती मल्होत्रा, डॉ.  राकेश जैन, डॉ. बीएल कुमावत, डॉ. मोनिका जैन, जार्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमावत सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग की कमियों पर गहलोत का हमला, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग की कमियों पर गहलोत का हमला, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में बढ़ते ब्रेस्ट कैंसर पर चिंता जताते हुए हर संभाग में क्षेत्रीय कैंसर संस्थान...
मौलाना कल्बे रुशेद रिजवी का बड़ा बयान, बोले- पीओके भारत का था, है और हमेशा भारत का रहेगा
वेयरहाउस को प्रोत्साहन देने के नियमों में संशोधन, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना-2024 में बदलाव 
संजय राउत ने मोहन भागवत को भेजा न्योता, रामरक्षा अभियान में शामिल होने का किया आग्रह
ट्रम्प का बड़ा आरोप, बोले- चीन ने 2020 अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की
आरजीएचएस में अनियमितताओं पर सरकार का सख्त एक्शन: 3 माह में 51 अस्पताल निलंबित, फर्जी क्लेम और वित्तीय गड़बड़ियों पर कार्रवाई
पीडब्ल्यूवाला ने NEET 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया, छात्रों ने साझा किए सफलता के मंत्र