दूध में मिला बर्ड फ्लू वायरस, डब्ल्यूएचओ ने की पुष्टि

बकरियों में लक्षण मिले थे

दूध में मिला बर्ड फ्लू वायरस, डब्ल्यूएचओ ने की पुष्टि

विश्व स्वास्थ्य संगठन में वैश्विक इन्फ्लूएंजा कार्यक्रम के प्रमुख वेनकिंग झांग ने कहा कि इन मौजूदा प्रकोपों के दौरान पक्षी से गाय, गाय से गाय और गाय से पक्षी में संचरण भी दर्ज किया गया है।

जिनेवा। कच्चे दूध में पहली बार बर्ड फ्लू वायरस मिला है। डब्ल्यूएचओ ने दूध में एच5एन1 होने की पुष्टि की है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि एच5एन1  बर्ड फ्लू वायरस  स्ट्रेन संक्रमित जानवरों के कच्चे दूध में बहुत अधिक मात्रा में पाया गया है। इस बात की अभी जानकारी नहीं है कि यह दूध में कितने समय तक प्रभावी रह सकता है। इस वायरस के कारण लाखों मुर्गे-मुर्गियों की मृत्यु होती है। इस वायरस से जंगली पक्षी और भूमि और समुद्री जीव भी संक्रमित हो चुके है। हाल ही में इस वायरस के गायों और बकरियों में लक्षण मिले थे।

विश्व स्वास्थ्य संगठन में वैश्विक इन्फ्लूएंजा कार्यक्रम के प्रमुख वेनकिंग झांग ने कहा कि इन मौजूदा प्रकोपों के दौरान पक्षी से गाय, गाय से गाय और गाय से पक्षी में संचरण भी दर्ज किया गया है। इससे पता चलता है कि वायरस को फैलने के लिए रास्ता मिल रहा है। वायरस से संक्रमित जानवरों के दूध में भी यह वायरस मिला है। 

Tags: milk

Post Comment

Comment List

Latest News