कांग्रेस ने भ्रष्टाचार का दीमक फैलाकर देश को किया खोखला, इन्हीं पापों की मिल रही है सजा : मोदी

लुंबाराम चौधरी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे

कांग्रेस ने भ्रष्टाचार का दीमक फैलाकर देश को किया खोखला, इन्हीं पापों की मिल रही है सजा : मोदी

मोदी ने कहा कि कांग्रेस की कमजोर सरकार को आते-जाते लोग भी धमकाते थे, हर कोई देश को लूटने में जुटा था। प्रधानमंत्री को तो कोई पूछता ही नहीं था।

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर परिवारवाद और भ्रष्टाचार का दीमक फैलाकर देश को खोखला कर देने का आरोप लगाते हुए कहा है कि देश उसे इन्हीं पापों की सजा दे रहा है। मोदी राजस्थान में जालौर के भीनमाल में जालौर-सिरोही लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी लुंबाराम चौधरी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के कभी 400 सांसद जीते थे, वो 300 सीट पर चुनाव नहीं लड़ पा रही है। कांग्रेस की हालत यह है ?कि उन्हें उम्मीदवार नहीं मिल पा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी की जो हालत हुई है, उसकी गुनहगार वो खुद है। कांग्रेस ने देश पर 60 वर्षों तक राज किया। इसी कांग्रेस ने हमारी माताओं-बहनों को शौचालय, गैस, बिजली, पानी, बैंक अकाउंट जैसी छोटी-छोटी चीजों के लिए तरसाया। उन्होंने कहा कि इसी कांग्रेस ने परिवारवाद और भ्रष्टाचार का दीमक फैलाकर देश को खोखला कर दिया। इन्हीं पापों की सजा देश उनको दे रहा है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस की कमजोर सरकार को आते-जाते लोग भी धमकाते थे, हर कोई देश को लूटने में जुटा था। प्रधानमंत्री को तो कोई पूछता ही नहीं था, सरकार रिमोट कंट्रोल से चला करती थी। कैबिनेट से पास हुए अध्यादेश को उनकी पार्टी के ही एक नेता मीडिया की मीटिंग बुला कर फाड़ कर फेंक देते हैं।

प्रधानमंत्री ने सवाल करते हुए कहा कि अस्थिरता की प्रतीक कांग्रेस पार्टी और उनका कुनबा, देश को चला सकता है क्या। उन्होंने कहा कि इन्होंने अवसरवादी इंडी अलायंस बना लिया है, जिसकी पतंग उडऩे से पहले ही कट गई है। मोदी ने कहा कि पहले चरण के मतदान में आधे राजस्थान ने कांग्रेस को बराबर की सजा दी है। राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत राजस्थान यह जानता है कि कांग्रेस कभी भी मजबूत भारत बना ही नहीं सकती। उन्होंने कहा कि देश को ऐसी कांग्रेस सरकार नहीं चाहिए। देश को 2014 के पहले जो हालात थे, वो हालात दोबारा नहीं चाहिए। उन्होंने भाजपा और जालोर सिरोही का रिश्ता बहुत खास बताते हुए कहा कि आपने हर बार भाजपा को भरपूर आशीर्वाद दिया है और इस बार भी जालोर सिरोही यही कह रहा है- फिर एक बार मोदी सरकार। उन्होंने कहा कि राजस्थान में पांच वर्ष तक जो कांग्रेस की सरकार थी उसने पानी की योजना में भी स्कैम किया, जबकि हम हर घर पानी पहुंचाने का काम कर रहे हैं। 

 

Tags: modi

Post Comment

Comment List

Latest News

मदन दिलावर ने संभाली चुनाव-प्रचार की कमान, बीजेपी के मंडल कार्यकर्ताओं की ली बैठक मदन दिलावर ने संभाली चुनाव-प्रचार की कमान, बीजेपी के मंडल कार्यकर्ताओं की ली बैठक
पार्टी जीतेगी तो प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनेगी और सांसद भी हमारा होगा, तो फिर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी...
मोदी की तरह जुमले नहीं छोड़ती कांग्रेस, सत्ता में आने पर किसानों का कर्जा होगा माफ : सैलजा 
अवसर मिलने पर आकाश छू सकती है लड़कियां : कलराज 
लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद डोटासरा, पायलट के सियासी भविष्य पर सबकी नजरें
म्यांमार में भीषण गर्मी के कारण 50 लोगों की मौत
वोटबैंक के लिए आरक्षण खत्म करने की साजिश में लगी हैं कांग्रेस : मोदी
बाजार में बढ़ी खरबूजा-तरबूज की मांग, शरीर में पानी की कमी को करता है पूरा