प्रोपर्टी डीलर ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

आत्महत्या के कारण का अभी नहीं चला पता

प्रोपर्टी डीलर ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

भाई ने कमरे में झांक कर देखा तो वह फंदे पर लटका हुआ था।

कोटा। कुन्हाड़ी क्षेत्र  में एक प्रोपर्टी डीलर  ने सोमवार की देर रात को अपने घर पर  फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने  मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव  परिजनों को सौंप दिया।  पुलिस ने बताया कि प्रोपर्टी डीलर लोकेश कुमार(45) सोमवार देर रात  घर आया और अपने कमरे में सो गया । सुबह देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आया तो उसके भाई ने कमरे में झांक कर देखा तो वह फंदे पर लटका हुआ था। उसके बाद परिजनों ने  कमरे का दरवाजा तोड़कर  उसे फंदे  से नीचे उतारा और अस्पताल लेकर गए। वहां ड्यूटी डॉक्टर ने चेक करने के बाद मृत घोषित कर दिया। लोकेश कुमार   कुन्हाड़ी  इलाके में आकांक्षा बिल्डिंग के पीछे रहता था प्रॉपर्टी का काम करता था। फिलहाल सुसाइड का कारण सामने नहीं आया है।

मृतक के बड़े भाई महेंद्र ने बताया कि लोकेश रात को 11 बजे घर आया था। उससे खाने के लिए पूछा तो उसने  खाना खाकर आने की बात कहीं और ऊपर अपने कमरे में चला गया। सुबह देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो  तो  कमरे में झांक कर देखा तो वह फंदे पर लटका हुआ था। उसके बाद परिजनों ने  कमरे का दरवाजा तोड़कर   और  आनन फानन में उसे फंदे से नीचे उतारकर सीधे हॉस्पिटल लाए। लोकेश 15 साल से प्रॉपटी का काम करता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। उसके सुसाइड के बारे में नहीं सोच सकते, क्योंकि उसने कभी कोई तनाव की बात नहीं बताई। सुसाइड करने के पीछे क्या कारण रहा इस बारें में जानकारी नहीं है।।

एएसआई  कप्तान सिंह ने बताया कि परिजन उसे एमबीएस हॉस्पिटल लाए थे। युवक की मौत हो गई थी।  परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

मदन दिलावर ने संभाली चुनाव-प्रचार की कमान, बीजेपी के मंडल कार्यकर्ताओं की ली बैठक मदन दिलावर ने संभाली चुनाव-प्रचार की कमान, बीजेपी के मंडल कार्यकर्ताओं की ली बैठक
पार्टी जीतेगी तो प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनेगी और सांसद भी हमारा होगा, तो फिर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी...
मोदी की तरह जुमले नहीं छोड़ती कांग्रेस, सत्ता में आने पर किसानों का कर्जा होगा माफ : सैलजा 
अवसर मिलने पर आकाश छू सकती है लड़कियां : कलराज 
लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद डोटासरा, पायलट के सियासी भविष्य पर सबकी नजरें
म्यांमार में भीषण गर्मी के कारण 50 लोगों की मौत
वोटबैंक के लिए आरक्षण खत्म करने की साजिश में लगी हैं कांग्रेस : मोदी
बाजार में बढ़ी खरबूजा-तरबूज की मांग, शरीर में पानी की कमी को करता है पूरा