आप ने शुरू किया जेल का जवाब वोट से हस्ताक्षर अभियान, भाजपा का करेंगे सफाया

वोट से देकर भाजपा का दिल्ली से सफाया करेंगे

आप ने शुरू किया जेल का जवाब वोट से हस्ताक्षर अभियान, भाजपा का करेंगे सफाया
विधायक प्रवीण कुमार ने कहा कि भाजपा ने अरविंद केजरीवाल को जेल में डालकर गलत किया है। दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल को जेल से बाहर निकालना चाहती है।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ जेल का जवाब वोट से हस्ताक्षर अभियान शुरू किया। पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से इंडिया समूह के प्रत्याशी कुलदीप कुमार और जंगपुरा से आप विधायक प्रवीण कुमार ने यहाँ लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट से इस अभियान की शुरूआत की। इस दौरान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों के लिए मुफ्त और 24 घंटे बिजली, पानी, अच्छे स्कूल-अस्पताल समेत ढेरों काम किया है। ऐसे मुख्यमंत्री को भाजपा द्वारा जेल में डाले जाने से दिल्ली की जनता में भारी आक्रोश है। दिल्ली वाले अपने बेटे केजरीवाल के साथ खड़े हैं और इस बार जेल का जवाब अपने वोट से देकर भाजपा का दिल्ली से सफाया करेंगे।

कुलदीप कुमार ने कहा कि दिल्ली की जनता 25 मई को भाजपा को दिल्ली से उखाडऩे का काम करेगी। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली की जनता विभिन्न तरह के अभियान चला रही है। अरविंद केजरीवाल के समर्थन में जब जनता सड़क पर निकलती है तो उसके खिलाफ प्राथमिकी और  गिरफ्तारी हो जाती है इसलिए आज जनता 25 मई को बेसब्री से इंतजार कर रही है। विधायक प्रवीण कुमार ने कहा कि भाजपा ने अरविंद केजरीवाल को जेल में डालकर गलत किया है। दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल को जेल से बाहर निकालना चाहती है। आम जनता के अंदर भाजपा के खिलाफ माहौल बना हुआ है। हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से लोगों द्वारा संदेश लिखा जा रहा है। लोग अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं कि वह केजरीवाल को कितना प्यार करते हैं। केजरीवाल के काम की लोग सराहना कर रहे हैं। भाजपा केजरीवाल को जेल में रखना चाहती है, लेकिन दिल्ली की जनता उनको बाहर निकालना चाहती है।

Tags: campaign

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ब्रिक्स 2026 : भारत-रूस के बीच एसएमआर, एस-400 में देरी, एआई और रेयर अर्थ पर होगी चर्चा ब्रिक्स 2026 : भारत-रूस के बीच एसएमआर, एस-400 में देरी, एआई और रेयर अर्थ पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आगामी बैठक में छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों, नए परमाणु बिजली संयंत्र, एस-400...
राजस्थान में अनुपूरक बजट राशि खर्च करने के निर्देश, केंद्रीय योजनाओं में मंजूरी के बाद ही धनराशि खर्च होगी
जयपुर पहुंची पैलेस ऑन व्हील्स, पारम्परिक अंदाज में पर्यटकों का स्वागत
अशोक सिद्धार्थ का मायावती को पत्र, कहा-'आपके आदेश से बढ़कर मेरे लिए कुछ नहीं', मायावती को बताया राजनीतिक गुरू
फिलीपींस में दर्दनाक हादसा: नौका में आग लगने से 5 लोगों की मौत, 87 लापता; बचाव और राहत कार्य जारी
भारत, वैश्विक व्यापार में महिलाओं के नेतृत्व वाले उद्यमों के लिए मौके बढ़ाने हेतु ब्रिक्स सहयोगियों के साथ मिलकर काम करेगा : पीयूष गोयल
ट्रंप का बड़ा ऐलान, बोले- होर्मुज जलडमरूमध्य अब कहलाएगा ट्रंप जलडमरूमध्य, ईरान के खिलाफ युद्ध में अमेरिका जीत रहा है