अधिकारियों की टीम ने किया औचक निरीक्षण, विभिन्न इलाकों में देखी सफाई व्यवस्था

अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस देने के निर्देश दिए

अधिकारियों की टीम ने किया औचक निरीक्षण, विभिन्न इलाकों में देखी सफाई व्यवस्था

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कर्मचारियों के उपस्थिति रजिस्टर की जांच और अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस देने के निर्देश दिए।

जयपुर। केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय की ओर से देश के स्वच्छ शहरों की रैकिंग निर्धारण के लिए चलाए जा रहे स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की तैयारियों के चलते नगर निगम जयपुर ग्रेटर के सभी जोनों में अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुबह सात बजे से 10 बजे तक शहर के विभिन्न इलाकों में सफाई व्यवस्था देखी। शहर की सफाई व्यवस्था की सतत् एवं प्रभावी देखरेख के लिए निगम ग्रेटर आयुक्त रुक्मणी रियाड के निर्देश पर सातों जोनों में अधिकारियों की टीम सुबह-सुबह सफाई का औचक निरीक्षण करने पहुंची। अचानक सभी जोनों में आए अधिकारियों के औचक निरीक्षण के बाद सफाई कार्य से जुडे अधिकारी कर्मचारियों में हड़कंप मचा और मौके पर अनुपस्थित कार्मिक भी अपनी ड्यूटी स्थान पर पहुंचने में लगे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कर्मचारियों के उपस्थिति रजिस्टर की जांच और अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस देने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही मौके पर सफाई कर्मचारियों द्वारा रिफ्लेक्टर जैकेट पहना हुआ है या नहीं सहित अन्य बिंदुओं पर निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही मौके पर सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वाले दुकानदारों के खिलाफ  चालान भी काटे गए। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त आयुक्त सीमा कुमार, उपायुक्त स्वास्थ्य नवीन भारद्वाज, उपायुक्त कार्मिक कविता चौधरी, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी रश्मि काकरिया सहित जोन उपायुक्त भी टीम में शामिल रहे। उपायुक्त स्वास्थ्य भारद्वाज ने बताया कि मौके पर अनुपस्थित पाए गए एवं सफाई व्यवस्था में अनियमितता बरतने पर तीन सफाई कर्मचारी एवं एक सफाई निरीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

लोकतंत्र की बातें करते है मोदी, लोकतांत्रिक मूल्यों का खुद पालन नहीं करते : खड़गे लोकतंत्र की बातें करते है मोदी, लोकतांत्रिक मूल्यों का खुद पालन नहीं करते : खड़गे
महाराष्ट्र की सरकार धोखा और विश्वासघात के आधार पर बनाई गई है, जिसका समर्थन खुद मोदी कर रहे हैं। वह...
भविष्य को नई दिशा देकर प्रदेशवासी राष्ट्र के विकास में निभाएं सक्रिय भागीदारी : देवनानी 
राहुल गांधी को 21 बार लॉन्च कर चुकी सोनिया गांधी, भ्रष्टाचारी कांग्रेस को अच्छे से समझती है जनता : भजनलाल
राहुल गांधी को मालूम नहीं अपना इतिहास, घमंडिया गठबंधन बनाकर सरकार बनाने का देख रहे है सपना : यादव
लोकसभा चुनावों के बाद सरकार में होगी राजनीतिक नियुक्तियां, संगठन में बेहतरीन काम करने वालों को मिलेगा पुरस्कार
भाजपा का विभाजनकारी सपना कभी नहीं होगा सच, नफरत के बीज बो रहे हैं मोदी : स्टालिन
दो पाटों के बीच पिस रही जनता, किसको सुनाएं अपना दुखड़ा?