एआई में अच्छी चीजों की भी संभावना, लोग इससे होने वाले नुकसानों पर गौर नहीं करते : बफे 

भारत में निवेश को लेकर फैसला बर्कशायर का नया मैनेजमेंट करेगा

एआई में अच्छी चीजों की भी संभावना, लोग इससे होने वाले नुकसानों पर गौर नहीं करते : बफे 

बफे ने एआई द्वारा उत्पन्न किए गए स्कैम की संभावनाओं पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह अद्वितीय बढ़ोतरी की संभावनाओं से लैस एक फलता-फूलता उद्योग है।

नई दिल्ली। बर्कशायर हैथवे के चेयरमैन और सीईओ वॉरेन बफे ने भारत में निवेश की संभावनाओं को लेकर उत्सुकता जाहिर की हैं। कंपनी की वार्षिक बैठक में उन्होंने कहा कि भारत में अवसर की भरमार है। भारत में निवेश को लेकर बफे ने कहा कि उनकी कंपनी भारत में निवेश के अवसरों की तलाश कर रही है। भारत में ऐसे क्षेत्र है, जिस पर ध्यान नहीं दिया गया है। बैठक में बफे ने कहा कि भारत में निवेश के काफी मौके हैं। बर्कशायर हैथवे के दुनिया में सबसे महंगे शेयर है। यह कंपनी कई क्षेत्रों के उद्योगों को खरीदती है। इसके अलावा कंपनी निवेश करके भी हिस्सेदारी लेती है। बफे ने संकेत दिया कि उनकी कंपनी भारत में निवेश कर सकती है। हालांकि भारत में निवेश को लेकर फैसला बर्कशायर का नया मैनेजमेंट करेगा। 

बफे ने एआई द्वारा उत्पन्न किए गए स्कैम की संभावनाओं पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह अद्वितीय बढ़ोतरी की संभावनाओं से लैस एक फलता-फूलता उद्योग है। जब आप स्कैम की संभावनाओं के बारे में सोचते है, तो आप समझ लीजिए कि यह अच्छे और बुरे एवं नुकसान पहुंचाने की महान संभावनओं से युक्त है। बफे ने बैठक में कहा कि जाहिर है कि एआई में अच्छी चीजों की भी संभावना है, लेकिन जहां तक मैं समझता हूं कुछ लोग इससे होने वाले नुकसानों पर गौर नहीं करते। इसमें अच्छी और बुरी दोनों तरह की प्रबल संभावनाएं है। 

 

Tags: buffet

Post Comment

Comment List

Latest News

लोकतंत्र की बातें करते है मोदी, लोकतांत्रिक मूल्यों का खुद पालन नहीं करते : खड़गे लोकतंत्र की बातें करते है मोदी, लोकतांत्रिक मूल्यों का खुद पालन नहीं करते : खड़गे
महाराष्ट्र की सरकार धोखा और विश्वासघात के आधार पर बनाई गई है, जिसका समर्थन खुद मोदी कर रहे हैं। वह...
भविष्य को नई दिशा देकर प्रदेशवासी राष्ट्र के विकास में निभाएं सक्रिय भागीदारी : देवनानी 
राहुल गांधी को 21 बार लॉन्च कर चुकी सोनिया गांधी, भ्रष्टाचारी कांग्रेस को अच्छे से समझती है जनता : भजनलाल
राहुल गांधी को मालूम नहीं अपना इतिहास, घमंडिया गठबंधन बनाकर सरकार बनाने का देख रहे है सपना : यादव
लोकसभा चुनावों के बाद सरकार में होगी राजनीतिक नियुक्तियां, संगठन में बेहतरीन काम करने वालों को मिलेगा पुरस्कार
भाजपा का विभाजनकारी सपना कभी नहीं होगा सच, नफरत के बीज बो रहे हैं मोदी : स्टालिन
दो पाटों के बीच पिस रही जनता, किसको सुनाएं अपना दुखड़ा?