AICC ने अमेठी और रायबरेली सीटों के लिए की पर्यवेक्षकों की नियुक्ति, गहलोत को अमेठी की जिम्मेदारी

AICC ने अमेठी और रायबरेली सीटों के लिए की पर्यवेक्षकों की नियुक्ति, गहलोत को अमेठी की जिम्मेदारी

राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत को अमेठी सीट के लिए सीनियर ऑब्जर्वर बनाया है। इसके अलावा रायबरेली सीट से छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को सीनियर ऑब्जर्वर बनाया है।

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अपनी परंपरागत सीट अमेठी और रायबरेली के लिए हर तरीके से कमर कसे हुए है। इन दोनों सीटों पर अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस ने सीनियर पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। 

राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत को अमेठी सीट के लिए सीनियर ऑब्जर्वर बनाया है। इसके अलावा रायबरेली सीट से छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को सीनियर ऑब्जर्वर बनाया है।

रायबरेली से राहुल गांधी हैं मैदान में
कांग्रेस की परंपरागत सीट रायबरेली से पहली बार राहुल गांधी मैदान में है। इससे पहले सोनिया गांधी इस सीट पर चुनाव लड़ती आई थी। इस बार राहुल गांधी अमेठी छोड़ रायबरेली से चुनाव लड़ने उतरे है। 

 

Read More चिकित्सा विभाग की टीम का मुहाना मंडी में छापा

Post Comment

Comment List

Latest News