सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा है जहर: भाजपा चुनावी मोड में, धर्म की राजनीति शुरू : सीएम

गजेन्द्रसिंह पर फिर तंज

सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा है जहर: भाजपा चुनावी मोड में, धर्म की राजनीति शुरू : सीएम

सरकार ने धर्म के नाम पर जहर फैलानों वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ एक्शन लेना शुरू कर दिया है: गहलोत

 बीकानेर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कहना है कि  प्रदेश में भाजपा चुनावी मोड पर आ चुकी है और उसने धर्म की राजनीति करते हुए अपने लोगों को सक्रिय कर दिया है। ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा आम लोगों का कर्तव्य बनता है कि वे धर्म की राजनीति करने वालों के मंसूबों के बारे में जनता तक अपनी बात पहुंचाये। गहलोत रविवार को यहां सर्किट हाउस में मीडिया से बात कर रहे थे।


उन्होंने कहा कि बीकानेर में रेल फाटक समस्या के बारे में पिछले 40 साल से सुन रहे हैं। 68 करोड़ रुपए इसके समाधान के लिए उपलब्ध कराये मगर बार बार सरकार परिवर्तन के राजस्थान की जनता के फैसले के कारण अनेक कार्य अधूरे रह जाते हैं। अगली बार कांग्रेस की सरकार बनते ही बीकानेर की इस समस्या का समाधान पक्का हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा व आरएसएस ने सोशल मीडिया के माध्यम से जो नेहरू गांधी परिवार के खिलाफ जहर फैलाया है। धर्म के नाम पर जो लोगों को लड़वाना शुरू किया है उसका हम सबको डट कर मुकाबला करना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने धर्म के नाम पर जहर फैलानों वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ एक्शन लेना शुरू कर दिया है। अब मीडिया के लोगों व आम लोगों को भी देश में धर्म के आधार पर हो रहे धु्रवीकरण के विरोध में जागरूक होकर अपनी बात कहनी होगी।

गजेन्द्रसिंह पर फिर तंज
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान से केन्द्र में ऐसे नेता मंत्री बने हुए हैं जो जिस विभाग के मंत्री हैं उसका फायदा भी राजस्थान को दिला नहीं पा रहे हैं। गहलोत ने गजेन्द्र सिंह शेखावत का नाम लिये बगैर कहा कि जो व्यक्ति जोधपुर के एक एमएलए जो राज्य का मुख्यमंत्री है उसकी सरकार के खिलाफ षडयंत्र करने में शामिल होता है और खुद मुख्यमंत्री बनने के सपने देख रहा है मगर जनता ऐसा होने नहीं देगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया
टिम रॉबिन्सन (51) रनों की अर्धशतकीय पारी और उसके बाद विलियम ओ' रूर्के की धारदार गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने...
ग्रेटर महापौर ने मानसून पूर्व नालों की सफाई करने के लिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने सिविल सिविल लाइंस स्थित बंगला नंबर 8 में की पूजा अर्चना
मौसम का बिगड़ा मूड, तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की मौत
रोडवेज बेड़े में शामिल होगी 510 नई बसें
तापमान बढ़ा तो पानी घटा, गांव-शहरोँ में टैंकरों से बुझ रही प्यास
श्रीलंका में ट्रक की सेना की कार से टक्कर, एक सैनिक की मौत