आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के बंधन में बंधे

शादी समारोह की शुरुआत वास्तु में गणेश के पूजन के साथ

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के बंधन में बंधे

बॉलीवुड की जोड़ी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पांच साल के रिश्ते के बाद शादी के बंधन में बंधे है। शादी परिवार के सदस्यों और कुछ चुनिंदा दोस्तों की उपस्थिति में हुई।

मुंबई। बॉलीवुड की जोड़ी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पांच साल के रिश्ते के बाद शादी के बंधन में बंधे है। शादी परिवार के सदस्यों और कुछ चुनिंदा दोस्तों की उपस्थिति में हुई। रणबीर-आलिया के प्रशंसकों को उनके शादी में बंधने का इंतजार था। सोशल मीडिया पर पति-पत्नी के रूप में आलिया-रणबीर की तस्वीर देखने को मिल रही है।

वास्तु अपार्टमेंट में शादी
युगल की शादी बांद्रा के पाली हिल इलाके में स्थित रणबीर के वास्तु अपार्टमेंट में हुई। शादी की सेरेमनी में शामिल होने के लिए कई सेलेब्रिटीज पहुंचे। रणबीर की मां आलिया की मां सोनी के अलावा इनकी बहनों रिद्धिमा व अन्य कई रिश्तेदारों को वास्तु में देखा गया।

शादी समारोह की शुरुआत वास्तु में गणेश के पूजन के साथ
शादी समारोह की शुरुआत वास्तु में गणेश के पूजन के साथ हुई। सोशल मीडिया पर इनके घर की तस्वीरें इस वक्त वायरल है, जिनमें इनकी बिल्डिंग को फूलों से सजा हुआ देखा जा सकता है। सेरेमनी में करीना कपूर, करिश्मा कपूर, करण जैसे कई करीबी दोस्त और परिवार के सदस्यों ने शिरकत की।

Post Comment

Comment List

Latest News