आज का राशिफल

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

आज का राशिफल

दिन सामान्य है। परिवारजन व जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। व्यापार में उतार चढाव की स्थिति रहेगी। भाई बहिन का सहयोग मिलेगा। उच्च अधिकारियों व पदों पर आसीन लोगों से संपर्क होंगे,जो भविष्य में लाभ देंगे। शत्रु परास्त होंगे।

मेष
दिन सामान्य है। परिवारजन व जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। व्यापार में उतार चढाव की स्थिति रहेगी। भाई बहिन का सहयोग मिलेगा। उच्च अधिकारियों व पदों पर आसीन लोगों से संपर्क होंगे,जो भविष्य में लाभ देंगे। शत्रु परास्त होंगे।
मिथुन
अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। संतान सुख सामान्य रहेगा, संतान की शिक्षा को लेकर चल रही परेशानी दूर होगी। व्यापारी वर्ग के लिए अनुकूल समय है। खर्च पर नियंत्रण करें। नई योजनाओं को क्रियान्वित करेंगे। मांगलिक कार्य संभव है। धर्म के प्रति आस्था बढेगी।
सिंह
बहुत दिनों से रूके हुए कार्य आज पूरे होंगे। धन प्राप्त होगा। व्यापार, शेयर बाजार व अन्य रोजगार के क्षेत्रों में आपकी उन्नति होगी। पुराने मित्रों से हुई मुलाकात नई कार्य योजनाओं को फलीभूत करेगी। राजनीति क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निवारण होगा।
तुला
दिन सौभाग्य में वृद्धि करने वाला है। विवेक व चातुर्य से सर्वत्र प्रशंसा के पात्र बनेंगे। अन्य लोगों के लिए मार्गदर्शक भी बनेंगे। आप पर लोग भरोसा करेंगे, अनैतिक कार्य के लिए लोगों को विवश ना करें। महिलाओं के अभिमानी व्यवहार से मान सम्मान में हानि होगी।
धनु
सम्मान प्राप्त होगा। कार्य के साथ मनोरंजन का मिश्रण ना करें, अन्यथा हानि की संभावना है। सेहत में बदलाव आएगा, कार्य सुचारू रूप से कर सकेंगे। निर्धारित कार्य में सफलता प्राप्त होगी। ज्योतिष से जुडे लोगों को सफलता मिलेगी। पारिवारिक स्थिति सामान्य रहेगी। 
कुंभ
मन प्रफुल्लित रहेगा, आय के साधन बढेंगे। पुराने रोगों से निजात मिलेगी। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। संतान व मित्रों के साथ भ्रमण का योग है। राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे। अधीनस्थों का सहयोग व्यापार में लाभ दिलाएगा। बुजूर्गांंे के स्वास्थ्य में सुधार होगा। 
वृष
रक्तचाप संबंधी परेशानी बनेगी। खानपान पर नियंत्रण रखें। अधीनस्थों का व्यवहार सुधरेगा, व्यापार की स्थिति सुधरेगी किन्तु धन हानि से मन अप्रसन्न रहेगा।  परिवार में कलह का वातावरण रहेगा, जिससे मानसिक रूप से परेशानी रहेगी। गुप्तशत्रु हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
कर्क
संगठन में जुडना चाहते हैं तो अच्छा समय है। विद्यार्थी वर्ग के लिए शिक्षा संबंध में दिन उत्तम है। प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेंगे, सफलता मिलेगी। बुजूर्गों से व्यापार के संबंध में सलाह मशविरा अवश्य करें। जरूरत से अधिक विश्वास के कारण धोखा मिल सकता है।
कन्या
दिन अनुकूल नहीं है, मानसिक संतुलन बनाए रखें। सेहत को लेकर भी आकस्मिक घटना घटेगी। लापरवाही ना बरतें, अन्यथा परिणाम गंभीर हो सकते है। आर्थिक रूप से नुकसानदायक दिन है। गृहस्थ जीवन में परेशानी आएगी। निवेश में नए कार्य आरंभ ना करें। 
वृश्चिक
प्रतिकूल परिस्थितियां दिनभर परेशान करेंगी। जिससे भी संपर्क में रहेंगे उसे दुख देंगे। मनोदशा से विरोधी प्रसन्न होंगे। कुछ महत्वपूर्ण कार्य अटकेंगे। स्वभाव में परिवर्तन के कारण प्रियजन दूर होंगे। आकस्मिक यात्रा योग है, यात्रा टालना श्रेयकर होगा। घर में कलह का वातावरण रहेगा।
मकर
मित्रों व पिता का सहयोग मिलेगा। जमीन व मकान संबंधी मामले हल होंगे। शत्रु परास्त होंगे। गत दिनों में जो भविष्य की नई योजनाएं बनाई उन्हें फलीभूत करने का समय आ रहा है, धन की प्राप्ति होगी। पारिवारिक माहौल संतोषप्रद रहेगा। शेयर बाजार से लाभ होगा।
मीन
मिला जुला समय है। आय से अधिक खर्च होगा। अकारण विवाद की स्थिति बनेगी। मित्रों से अनबन रहेगी। यात्राओं को टालें, दुर्घटना का योग है। व्यापार में आ रहा उतार चढाव अब स्थिरता की ओर बढेगा, लेकिन अधीनस्थों के कारण व्यापार में हानि की संभावना है।

Related Posts

आज का राशिफल

आज का राशिफल

आज का राशिफल

आज का राशिफल

आज का राशिफल

आज का राशिफल

आज का राशिफल

आज का राशिफल

Post Comment

Comment List

Latest News

सरकारी संस्थाओं को जेडीए ने किया जमीन का आवंटन सरकारी संस्थाओं को जेडीए ने किया जमीन का आवंटन
बैठक अध्यक्षता करते हुए जेडीए आयुक्त आनन्दी ने बताया कि बैठक में दो प्रकरणों का अनुमोदन किया गया।
एजुकेशन कंसलटेंसी की आड़ में फर्जी डिग्रियां देने वाले तीन मास्टर माइंड पकड़े, ई-मित्र से 700 मार्कशीट बरामद
बिहार में अवैध शराब का कारोबार रोकने में सरकार विफल, बेहद पीड़ादायक है 36 लोगों की मृत्यु : राहुल
तालिबान की सोच से प्रेरित है मदन दिलावर का बयान : गुर्जर
उपचुनाव में हार के डर से बौखलाए भाजपा के मंत्री, इनका लोकतंत्र में नहीं है भरोसा : जूली
प्रदेश में तापमान गिरने से सुबह-शाम होने लगा सर्दी का अहसास
पानी के अवैध कनेक्शन काटने में विभाग के छूटे पसीने, विजिलेंस शाखा स्थापित करने का सरकार को भेजेगा प्रस्ताव