किसानों की फसले तैयार, सता रही मौसम की मार

किसानों की बढ़ रही चिंता

किसानों की फसले तैयार, सता रही मौसम की मार

मौसम के इस चक्र से किसानों को निराश कर मौसम की इस मार से बचाने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं।

राजपुर।  पिछले तीन चार दिनों से खराब मौसम और बारिश की आशंका से क्षेत्र के किसान परेशान हैं।  क्षेत्र में बारिश के बाद बादलों व बेमौसम मध्यम दर्जे की बारिश होने से किसान मक्का, उड़द, तिल्ली की फसल में नुकसान की आशंका जता रहे हैं। मक्का किसानों की मुख्य फसल है और उसकी यहां बड़े पैमाने पर खेती भी की गईं है। इस समय मक्का की फसलों को खेतों से बाजार तक ले जाने की तैयारी में किसान दिन रात एक किए हुए हैं। मगर, मौसम के इस चक्र से किसानों को निराश कर मौसम की इस मार से बचाने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। 

 फसलों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की जुगत में किसान
किसानों की परेशानी यह है कि पूरा मक्का, सोयाबीन, उड्द सुरक्षित स्थानों तक नहीं पहुंच सका है। कहीं जगह तो कहीं व्यवस्था के अभाव के कारण मक्का खुले आसमान के नीचे रखा हुआ है। पिछले तीन दिन से लगातार मौसम खराब रहने से किसान की चिंताएं बढ़ गई हैं। गत शुक्रवार रात्रि हुई बारिश से खेतों में रखी फसल भीग गई है। वहीं गत शनिवार सुबह मध्यम दर्जे की उपखंड क्षेत्र में बारिश दोपहर 1 बजे तक होती रही । बादल छाने से किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें नजर आ रही हैं।

गुणवत्ता खराब होने से बाजार में मिलेंगे कम दाम
 किसान  नंदकुमार भार्गव, मानसिंह, अनिल भार्गव, राहुल शिवहरे, और अन्य किसानों का कहना है कि अगर अभी खलिहानों में पड़ी उड़द, सोयाबीन, मक्का भींग जाता है तो न केवल उसकी गुणवत्ता खराब होगी बल्कि मात्रा में भी गिरावट हो सकती है। क्षेत्र के किसान प्रेमचंद ने बताया कि फैसले खलिहान में पड़ी है जो  बारिश में  भी गई थी, जो खलिहान में सूख रही थी। जो बुधवार को हुई बारिश में फिर भीग गई। गुणवत्ता खराब होने से बाजार में दाम कम मिलेंगे। मुन्नालाल भील ने बताया कि चार दिन पहले तकरीबन 50 क्विंटल मक्का निकाली थी। दो दिन पहले बारिश में भीग गई। सुबह से मौसम खराब था बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है। मक्का, सोयाबीन, उड़द की फसल में फफूंद पड़ सकता है और अंकुरण भी हो सकता है।

मक्का, सोयाबीन, उड़द की फसल है तैयार
 खेतों में मक्का, सोयाबीन, उड़द की फसल पककर तैयार है, गांवों में कहीं कटाई की जा रही है तो कहीं उसे खुले आसमान में खलिहान में सूखने के लिए छोड़ा गया है। मक्का से दाना छुड़ाने का काम भी अभी अधूरा पड़ा है। बीच के दिनों की कड़क धूप देख वह उम्मीद भी कर रहे थे कि जल्द ही मक्का को तैयार कर बाजार तक पहुंचा सकेंगे। मगर, इधर अचानक मौसम ने करवट बदल ली और बादल और बूंदाबांदी होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का मक्का कहीं खेत किनारे कट कर रखा है तो कहीं खुले आसमान के नीचे पड़ा हुआ है।

Read More इंदिरा गांधी नहर से इस बार कम मिलेगा सिंचाई का पानी, 7 जिलों में गेहूं की बुवाई पर असर

क्षेत्र में बुधवार को हुई बारिश से फिर फसल भीग गई है। जिससे गुणवत्ता खराब होने से फसल का बाजार में कम दाम मिलेगा। जिससे आर्थिक नुकसान होगा। 
- बबलू, किसान। 

Read More शरद पूर्णिमा पर बही काव्य धारा, आनंदित हुए लोग

खराब मौसम और बारिश से फसल के सूखे दाने को बचाने के लिए उन्हे तिरपाल या अन्य तरीकों से बचाने का जतन कर रहे है। 
- कल्याण सिंह मेहता, किसान। 

Read More वेरीफिकेशन के बाद पुलिस ने 1394 दुकानदारों को जारी किए पटाखा लाइसेंस, 689 के आवेदन निरस्त

बारिश की संभावना को लेकर किसानों को चिंता सता रही है। कहीं किसानों की मेहनत पर पानी नहीं फिर जाए। 
- रामदयाल मेहता, कस्बेवासी।  
    
किसानों की फसलें पककर तैयार है। बेमौसम बारिश से फसलों की गुणवत्ता में असर पड़ सकता है। वैसे नुकसान फसलों में और किसी प्रकार का नही है।
- नीरज शर्मा, सहायक कृषि अधिकारी, शाहाबाद।

Post Comment

Comment List

Latest News

बिहार में अवैध शराब का कारोबार रोकने में सरकार विफल, बेहद पीड़ादायक है 36 लोगों की मृत्यु : राहुल बिहार में अवैध शराब का कारोबार रोकने में सरकार विफल, बेहद पीड़ादायक है 36 लोगों की मृत्यु : राहुल
पीड़ितों के शोकाकुल परिवारजनों को हमारी गहरी संवेदनाएं। सरकार से अनुरोध कि दोषियों को न्यायसंगत सजा दिलवाई जाए।
तालिबान की सोच से प्रेरित है मदन दिलावर का बयान : गुर्जर
उपचुनाव में हार के डर से बौखलाए भाजपा के मंत्री, इनका लोकतंत्र में नहीं है भरोसा : जूली
प्रदेश में तापमान गिरने से सुबह-शाम होने लगा सर्दी का अहसास
पानी के अवैध कनेक्शन काटने में विभाग के छूटे पसीने, विजिलेंस शाखा स्थापित करने का सरकार को भेजेगा प्रस्ताव
युद्ध में नहीं, दुनिया को बुद्ध में मिल सकता है समाधान : मोदी
भजनलाल शर्मा ने लंदन दौरे पर दोराईस्वामी से की भेंट, निवेश पर की चर्चा