अगले सप्ताह प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मौसम रहेगा शुष्क

8 और 9 अक्टूबर को कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी का अलर्ट

अगले सप्ताह प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मौसम रहेगा शुष्क

अक्टूबर के महीने में मौसम में बदलाव आता है और धीरे-धीरे सर्दी का अनुभव बढ़ने लगता है।

जयपुर। प्रदेश में मानसून की विदाई के बीच अगले सप्ताह अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से उत्तर-पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान में कहीं कहीं 8-9 अक्टूबर को हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। शेष इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।

पिछले 24 घंटों में कुछ जगह रविवार को भी बादल छाए रहे और अगले सप्ताह में प्रदेश के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क बना रहेगा। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान धौलपुर में 38.5 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री माउंट आबू में दर्ज किया गया। मानसून विदाई के बाद प्रदेश के कई जिलों में दिन के समय गर्मी बढ़ गई है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक असर के चलते कुछ जगह बादलों की आवाजाही से जनता को गर्मी से थोड़ी राहत मिल रही है।

मौसम विभाग के अनुसार मानसून राजस्थान के दक्षिणी और दक्षिणी-पूर्वी राजस्थान को छोड़कर सभी जगह से जा चुका है। राजस्थान में धीरे-धीरे दिन का समय कम और रात का समय लंबा होने लगा है। अक्टूबर के महीने में मौसम में बदलाव आता है और धीरे-धीरे सर्दी का अनुभव बढ़ने लगता है।

Post Comment

Comment List