अब साल में 2 बार होगी सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा
बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा
दसवीं और 12वीं के छात्र अब अपनी सुविधा के अनुसार इन परीक्षाओं में भाग ले सकेंगे। ऐसे छात्र जो अपने रिजल्ट को बेहतर करना चाहेंगे, वे भी दोनों सेशन की परीक्षाओं में भाग ले सकेंगे।
नई दिल्ली। सीबीएसई बोर्ड को लेकर एक बड़ा अपडेट मिला है। देश के सीबीएसई स्कूलों में अब छात्रों की साल में 2 बार परीक्षा होगी। इसे लेकर शिक्षा मंत्रालय एवं स्कूलों के बीच 10वीं एवं कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित कराने पर सहमति बन गई है। अब साल में दो बार सीबीएसई की ओर से बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।
दसवीं और 12वीं के छात्र अब अपनी सुविधा के अनुसार इन परीक्षाओं में भाग ले सकेंगे। ऐसे छात्र जो अपने रिजल्ट को बेहतर करना चाहेंगे, वे भी दोनों सेशन की परीक्षाओं में भाग ले सकेंगे। शिक्षा मंत्रालय की ओर से सीबीएसई बोर्ड एग्जाम के लिए स्कूलों को तीन विकल्प दिए गए थे। इन विकल्पों में से देश के 10 हजार से अधिक स्कूलों ने तीसरा विकल्प चुना है। इसके तहत बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन साल में दो बारा करया जाएगा।
Tags: exam
Related Posts
Post Comment
Latest News
21 Oct 2026 17:57:41
रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना की हवाई सुरक्षा को मजबूत करने के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के साथ लगभग...

Comment List