प्रदेश कांग्रेस संगठन में हो सकते हैं बड़े बदलाव, नए पदाधिकारियों को मिल सकता है मौका

गोविन्द डोटासरा की परफॉर्मेंस अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर रही है

प्रदेश कांग्रेस संगठन में हो सकते हैं बड़े बदलाव, नए पदाधिकारियों को मिल सकता है मौका

निष्क्रिय मंडल, बूथ और ब्लॉक अध्यक्षों की छुट्टी जल्द होगी। उसके बाद जिलाध्यक्ष और पीसीसी कार्यकारिणी में फेरबदल और विस्तार होगा। 

जयपुर। लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए बेहतर काम करने वाले नए, युवा और अनुभवी चेहरों को प्रदेश कांग्रेस संगठन में मौका मिल सकता है। प्रदेश कांग्रेस संगठन में इस महीने अहम संगठनात्मक बदलाव किए जा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार प्रदेश कांग्रेस संगठन में जल्द होने वाले बड़े बदलाव में निचले स्तर से पहले फेरबदल की शुरुआत होगी। निष्क्रिय मंडल, बूथ और ब्लॉक अध्यक्षों की छुट्टी जल्द होगी। उसके बाद जिलाध्यक्ष और पीसीसी कार्यकारिणी में फेरबदल और विस्तार होगा। 

लोकसभा चुनाव में विधानसभा वार बेहतर प्रदर्शन करने वाले नए, युवा और मेहनती चेहरों को पार्टी में मौका देने की तैयारी की जा रही है। कई राज्यों में प्रदेशाध्यक्ष भी बदले जाने की चर्चाएं हैं, लेकिन राजस्थान में इसके आसार कम हैं, क्योंकि पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा की परफॉर्मेंस अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर रही है।

 

Tags: Congress

Post Comment

Comment List

Latest News

मानसून की तैयारी में जुटा स्वायत्त शासन विभाग, बारिश के मद्धेनज़र जलभराव वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर पहले से तैयारी रखने के दिए दिशा निर्देश  मानसून की तैयारी में जुटा स्वायत्त शासन विभाग, बारिश के मद्धेनज़र जलभराव वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर पहले से तैयारी रखने के दिए दिशा निर्देश 
राज्य में मानसून के चलते हो रही भारी बारिश को देखते हुए, स्थानीय निकाय विभाग (डीएलबी) ने सभी अधिकारियों को...
शिक्षकों की विभिन्न मांगो को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने की निदेशक माध्यमिक शिक्षा से वार्ता
Jaipur Gold & Silver Price : चांदी 900 रुपए और जेवराती सोना 400 रुपए महंगा
जयपुर सहित कई जिलों में मानसून ने पकड़ा जोर, आज और कल भी मेहरबान रहेगा मानसून
Bureaucracy की कतार में लगकर काम की पर्ची कटवा रहे जनप्रतिनिधि: डोटासरा
जिला कलेक्टर ने समेल ग्राम में चारागाह विकास कार्य का किया अवलोकन
अधिकारी आमजन की समस्याओं का समय पर निस्तारण करना सुनिश्चित करें- जिला कलक्टर देवेंद्र कुमार