चौदह साल की उन्नति सीनियर भारतीय बैडमिंटन टीम में

चयन ट्रायल में 120 खिलाड़ी उतरे जिनमें से 40 खिलाड़ियों ने कोर ग्रुप में जगह बनाई है।

चौदह साल की उन्नति सीनियर भारतीय बैडमिंटन टीम में

एशियाई खेलों के लिए टीम में जगह बनाने वाली उन्नति सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी हैं।

नई दिल्ली। चौदह साल की उन्नति हुड्डा को राष्ट्रमण्डल और एशियाई खेलों तथा थॉमस और उबेर कप के लिए चुनी गई सीनियर भारतीय टीम में शामिल किया गया है। चयन ट्रायल में 120 खिलाड़ी उतरे जिनमें से 40 खिलाड़ियों ने कोर ग्रुप में जगह बनाई है। भारतीय बैडमिंटन संघ ने थॉमस और उबेर कप तथा राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के लिए गुरूवार को भारतीय टीमों की घोषणा की। राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुष टीम में लक्ष्य सेन, किदाम्बी श्रीकांत, सात्विकसैराज रेंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी और बी सुमित कुमार तथा महिला टीम में पीवी सिंधू, आकर्षि कश्यप, ट्रेसा जॉली, गायत्री पी और अश्विनी पोनप्पा शामिल हैं। सुमित रेड्डी और पोनप्पा ने मिश्रित युगल में शीर्ष स्थान पर रहने के बाद राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय पुरुष और महिला टीम में जगह बना ली।

हरियाणा के रोहतक की 14 वर्षीया उन्नति एशियाई खेलों के साथ-साथ महिलाओं के उबेर कप के लिए भी भारतीय टीम में शामिल है। एशियाई खेलों के लिए टीम में जगह बनाने वाली उन्नति सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी हैं। पुरुष एकल में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले प्रियांशु राजावत ने एशियाई खेलों और थॉमस कप के लिए चुनी गई 10 सदस्यीय टीम में सेन, श्रीकांत और प्रणय के साथ जगह बनाई। टीम में तीन युगल जोड़ियां सात्विकसैराज-चिराग शेट्टी, ध्रुव कपिला-एमआर अर्जुन तथा विष्णु वर्धन गौड़-कृष्णा प्रसाद गरीगा शामिल हैं।  

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया
टिम रॉबिन्सन (51) रनों की अर्धशतकीय पारी और उसके बाद विलियम ओ' रूर्के की धारदार गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने...
ग्रेटर महापौर ने मानसून पूर्व नालों की सफाई करने के लिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने सिविल सिविल लाइंस स्थित बंगला नंबर 8 में की पूजा अर्चना
मौसम का बिगड़ा मूड, तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की मौत
रोडवेज बेड़े में शामिल होगी 510 नई बसें
तापमान बढ़ा तो पानी घटा, गांव-शहरोँ में टैंकरों से बुझ रही प्यास
श्रीलंका में ट्रक की सेना की कार से टक्कर, एक सैनिक की मौत