तुर्की में आईएस से जुड़े होने के संदेह में 45 लोग गिरफ्तार

45 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है

तुर्की में आईएस से जुड़े होने के संदेह में 45 लोग गिरफ्तार

आईएस के खिलाफ अभियान के परिणामस्वरूप कुल 81 में से 16 प्रांतों में 45 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

अंकारा। तुर्की पुलिस ने आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएस) से जुड़े होने के संदेह में 45 लोगों को हिरासत में लिया है। तुर्की के गृह मंत्री अली येरलिकाया ने यह जानकारी दी। उन्होंने एक्स पर लिखा कि आईएस के खिलाफ अभियान के परिणामस्वरूप कुल 81 में से 16 प्रांतों में 45 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। यह अभियान इस्तांबुल, अंताल्या और अंकारा और अन्य स्थानों पर चलाया गया।

येरलिकाया ने बताया कि छापे के दौरान बड़ी संख्या में मुद्रा और डिजिटल डेटा जब्त किया गया। गृह मंत्री ने इस साल की शुरुआत में आईएस के खिलाफ लड़ाई के तहत 3,500 से अधिक संदिग्धों की गिरफ्तार करने की सूचना दी थी। तुर्की में इस तरह के अभियान नियमित रूप से चलाये जाते हैं।

 

Tags: arrested

Post Comment

Comment List

Latest News