सड़क परियोजनाओं की सुस्त चाल: डीपीआर और यूटिलिटी शिफ्टिंग पर 33 करोड़ का लक्ष्य, खर्च हो सके महज 2.94 करोड़

भूमि आवाप्ति के अवार्ड का भुगतान भी रहा पिछले साल रहा धीमा

सड़क परियोजनाओं की सुस्त चाल: डीपीआर और यूटिलिटी शिफ्टिंग पर 33 करोड़ का लक्ष्य,  खर्च हो सके महज 2.94 करोड़

प्रदेश में विभिन्न सड़क निर्माण के लिए अवाप्त की गई भूमियों के अवार्डों का भुगतान करने के लिए पिछले साल 300 लाख रुपए का लक्ष्य रखा गया, लेकिन विभाग महज 154.08 लाख रुपए ही खर्च कर सका।

जयपुर। प्रदेश में विभिन्न सड़क निर्माण के लिए अवाप्त की गई भूमियों के अवार्डों का भुगतान करने के लिए पिछले साल 300 लाख रुपए का लक्ष्य रखा गया, लेकिन विभाग महज 154.08 लाख रुपए ही खर्च कर सका। साथ ही डीपीआर, यूटिलिटी शिफ्टिंग आदि कार्यों के लिए भी 33.85 करोड़ का बजट प्रावधान किया गया, लेकिन दिसंबर 2021 तक केवल 2.94 करोड़ की खर्च हो सके। दरअसल आरएसएचडीपी-प्रथम एडीबी के तहत राज्य राजमार्गों को पीपीपी एन्यूटी व ईपीसी आधार पर विकसित करने के लिए वर्ष 2021-22 में 1268.15 करोड़ का बजट प्रावधान किया गया।

इस परियोजना के अन्तर्गत 22 कार्य मंजूर किए गए थे, जिसमें से 12 कार्य ही पूरे हो सके तथा दस कार्य प्रगतिरत है। इस मद में वर्ष 2021-22 के अंतर्गत दिसंबर 2021 तक 443.08 करोड़ का ही व्यय हो सका है। पीडब्ल्यूडी के निष्पादन आय-व्ययक 2022-23 के अनुसार राज्य राजमार्गों को पीपीपी ईपीसी आधार पर विकसित करने के लिए विश्व बैंक के अन्तर्गत 570.88 करोड़ का बजट प्रावधान किया गया है। इस परियोजना के अन्तर्गत 6 कार्य स्वीकृत किए गए है, जिसमें से दो कार्य पूर्ण कर लिए गए है। चार कार्य प्रगतिरत है। वर्ष 2021-22 में दिसंबर 2021 तक 44.56 करोड़ का व्यय किया गया।

एनसीआर में 38 सड़कों की मंजूरी
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले अलवर जिले में आयोजना बोर्ड के माध्यम से 931.88 करोड़ की लागत से 629.67 किलोमीटर लंबाई के 38 सड़कों के विकास कार्य मंजूर किए गए थे। इन कार्यो के लिए दिसंबर 2021 तक 725.02 करोड़ का व्यय कर 585 किलोमीटर लंबाई में कार्य कर 29 कार्यों को पूर्ण किया, शेष प्रगति पर है।

कार्य का प्रकार    वर्ष    कार्यों की संख्या   लंबाई कि.मी.    स्वीकृत लागत करोड़ में    दिसंबर 2021 तक खर्च
वीजीएफ    2017-18    3    104.50   312.79    159.26
एन्यूटी-एडीबी    2017-18    12   745.73   1778.03   2415.98
ईपीसी एडीबी प्रथम   2017-18   4    233.96   519.65    422.07

ईपीसी-एडीबी-द्वितीय   
2018-19    6    474.03    1238.26    716.60
ईपीसी-विश्व बैंक    2018-19    6    507.47    1344.34    603.97

योग-  
---    31    2065.69    5193.07    4345.08

 

Read More तेज गर्मी के बीच कई जगह शाम को छाए बादल




Read More दौसा लोकसभा सीट से मुरारीलाल मीणा ने दाखिल किया नामांकन

Post Comment

Comment List

Latest News

सोनिया गांधी 6 अप्रैल को जयपुर में करेंगी जनसभा, घोषणा पत्र भी जारी होगा सोनिया गांधी 6 अप्रैल को जयपुर में करेंगी जनसभा, घोषणा पत्र भी जारी होगा
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी 6 अप्रैल को जयपुर में जनसभा करेंगी। सोनिया गांधी सहित वरिष्ठ...
घाना में कार हादसे में 3 पुलिसकर्मियों की मौत
कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी
लोकसभा चुनावों में पड़ोसी राज्यों से समन्वय कर बरतनी होगी सतर्कता : पंत
केजरीवाल को सीएम पद से हटाने की याचिका खारिज, कोर्ट ने कहा- हम न्यायिक समीक्षा नहीं कर सकते
एसबीआई ग्रीन मैराथन में दौड़े 3000 से अधिक प्रतिभागी
उत्तराखंड में तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या