लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 2.54 करोड़ लोग करेंगे मतदान

सूचियों में कुल दो करोड़ 54 लाख 29 हजार 610 मतदाता पंजीकृत हैं

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 2.54 करोड़ लोग करेंगे मतदान

इन मतदाता सूचियों में कुल दो करोड़ 54 लाख 29 हजार 610 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें एक लाख 14 हजार 69 सर्विस वोटर हैं। 

जयपुर। राजस्थान में लोकसभा चुनाव के लिए प्रथम चरण में दो करोड़ 54 लाख लोग अपने मतों का प्रयोग करेंगे। राज्य निर्वाचन विभाग ने पहले चरण में जिन 12 लोकसभा क्षेत्रों श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर में मतदान होगा, उनके लिए पहले ही मतदाता सूचियां प्रकाशित कर दी हैं। ये सूचियां विभाग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध हैं। इन मतदाता सूचियों में कुल दो करोड़ 54 लाख 29 हजार 610 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें एक लाख 14 हजार 69 सर्विस वोटर हैं। 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए प्रकाशित मतदाता सूचियों के अनुसार सामान्य मतदाताओं की कुल संख्या दो करोड़ 53 लाख 15 हजार 541 हैं। इनमें एक करोड़ 32 लाख 89 हजार 538 पुरुष और एक करोड़ 20 लाख 25 हजार 699 महिला एवं 304 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि इस चुनाव में 18-19 वर्ष उम्र के सात लाख 98 हजार 520 नव मतदाता लोकसभा चुनाव में पहली बार मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इन 12 संसदीय क्षेत्रों में कुल दो लाख 51 हजार 250 दिव्यांग मतदाता हैं। 

Tags: election

Post Comment

Comment List

Latest News

कम मतदान प्रतिशत से कांग्रेस को प्रदेश में कमबैक की उम्मीद कम मतदान प्रतिशत से कांग्रेस को प्रदेश में कमबैक की उम्मीद
कांग्रेस रणनीतिकारों ने कम वोटिंग के पीछे भाजपा के पक्ष में कम वोट पड़ना माना है। कांग्रेस रणनीतिकारों का कहना...
भाजपा के नेता अब दूसरे राज्यों में पहुंचे, कर रहे प्रचार
कांग्रेस में प्रत्याशियों ने बड़े पैमाने पर की नेताओं की शिकायतें, कार्रवाई करना चुनौती
सुनसान जगह पर राहगीर से मारपीट कर मोबाइल लूटने वाला गिरफ्तार
कर्नाटक में कांग्रेस चला रही है वसूली गैंग : मोदी
सिंगापुर, फिलीपींस सहित कई देशों में गर्मी का कहर, स्कूलों को बंद करने का दिया आदेश
प्रदेश में सड़कों पर चल रही है अवधिपार बसे