सिंगापुर, फिलीपींस सहित कई देशों में गर्मी का कहर, स्कूलों को बंद करने का दिया आदेश

स्वास्थ्य अलर्ट जारी किया गया है

सिंगापुर, फिलीपींस सहित कई देशों में गर्मी का कहर, स्कूलों को बंद करने का दिया आदेश
थाईलैंड और बैंकॉक में भी तापमान के 40 डिग्री से अधिक होने का अनुमान है। थाईलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले माह से लेकर अब तक लू लगने से 30 लोगों की मौत हो गई है।

मनीला। दुनिया के कई हिस्सों में भीषण गर्मी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। कई देश भीषण लू और गर्मी की चपेट में हैं, जिसके कारण स्कूलों को बंद कर दिया गया है और स्वास्थ्य अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण पूर्व एशिया में अधिकारियों ने भीषण लू और गर्मी के लिए स्वास्थ्य अलर्ट जारी किया गया है। वहीं भीषण गर्मी के कारण फिलीपींस के शिक्षा मंत्रालय ने दो दिनों के लिए स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। देश में अगले तीन दिनों में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। थाईलैंड और बैंकॉक में भी तापमान के 40 डिग्री से अधिक होने का अनुमान है। थाईलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले माह से लेकर अब तक लू लगने से 30 लोगों की मौत हो गई है।

मलेशिया में मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
मलेशिया के मौसम विभाग ने अलग-अलग 16 इलाकों के लिए गर्म मौसम की चेतावनी जारी की। इन सभी क्षेत्रों में लगातार तीन दिनों तक तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। 

Tags: heat

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में तबादलों से हटा प्रतिबंध, 5 जुलाई तक होंगे स्थानांतरण राजस्थान में तबादलों से हटा प्रतिबंध, 5 जुलाई तक होंगे स्थानांतरण
राज्य सरकार ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्थानांतरण पर लगे पूर्ण प्रतिबंध को हटाते हुए 19 जून 2026 से 5...
झारखंड में भयावह हादसा: सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर खाक
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जंतर-मंतर बनेगा वैश्विक योग मंच, एनआईए जयपुर का 100 दिवसीय अभियान तेज
विश्व योगासन चैंपियनों के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का योग, स्वस्थ जीवन का दिया मंत्र
ईरान का बड़ा कदम: जहाजों के अनुरोधों पर होगी त्वरित कार्रवाई, 60 दिन तक नहीं वसूला जाएगा शुल्क
नए पश्चिमी विक्षोभ से राजस्थान में मौसम बदला, अगले 48 घंटे तेज आंधी-बारिश का अलर्ट
रुपया में मजबूती, 20 पैसे की बढ़त के साथ 94.20 प्रति डॉलर पर खुला