जल जीवन मिशन में 30 लाख की पाइप चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

चोरी के माल के परिवहन में प्रयुक्त ट्रक भी जब्त

जल जीवन मिशन में 30 लाख की पाइप चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
जल जीवन मिशन जैसी महत्वपूर्ण सरकारी परियोजना में लाखों रुपए की पाइप चोरी के मामले में अंता थाना पुलिस को बड़ी सफलता। पुलिस ने करीब 30 लाख रुपए मूल्य के लगभग 285 चोरीशुदा पाइप बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार।

अंता। जल जीवन मिशन जैसी महत्वपूर्ण सरकारी परियोजना में लाखों रुपए की पाइप चोरी के मामले में अंता थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने करीब 30 लाख रुपए मूल्य के लगभग 285 चोरीशुदा पाइप बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही चोरी के माल के परिवहन में प्रयुक्त एक ट्रक भी जब्त किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने बताया कि भारत सरकार की महत्वाकांक्षी परवन-अकावद पेयजल परियोजना के तहत ग्राम खजुरनाकलां एवं आखेड़ी में पाइप लाइन बिछाने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान मई माह में दोनों स्थानों से कुल 465 पाइप चोरी कर लिए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 34.03 लाख रुपए आंकी गई।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में तबादलों से हटा प्रतिबंध, 5 जुलाई तक होंगे स्थानांतरण राजस्थान में तबादलों से हटा प्रतिबंध, 5 जुलाई तक होंगे स्थानांतरण
राज्य सरकार ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्थानांतरण पर लगे पूर्ण प्रतिबंध को हटाते हुए 19 जून 2026 से 5...
झारखंड में भयावह हादसा: सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर खाक
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जंतर-मंतर बनेगा वैश्विक योग मंच, एनआईए जयपुर का 100 दिवसीय अभियान तेज
विश्व योगासन चैंपियनों के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का योग, स्वस्थ जीवन का दिया मंत्र
ईरान का बड़ा कदम: जहाजों के अनुरोधों पर होगी त्वरित कार्रवाई, 60 दिन तक नहीं वसूला जाएगा शुल्क
नए पश्चिमी विक्षोभ से राजस्थान में मौसम बदला, अगले 48 घंटे तेज आंधी-बारिश का अलर्ट
रुपया में मजबूती, 20 पैसे की बढ़त के साथ 94.20 प्रति डॉलर पर खुला