नए पश्चिमी विक्षोभ से राजस्थान में मौसम बदला, अगले 48 घंटे तेज आंधी-बारिश का अलर्ट

आगामी दिनों में वर्षा गतिविधियों में कमी आने की संभावना

नए पश्चिमी विक्षोभ से राजस्थान में मौसम बदला, अगले 48 घंटे तेज आंधी-बारिश का अलर्ट
राजस्थान में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम ने करवट ले ली है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में मेघगर्जन के साथ बारिश दर्ज की गई, जिसमें श्रीगंगानगर जिले के श्रीविजयनगर में सर्वाधिक 85 मिमी वर्षा रिकॉर्ड।

 जयपुर। राजस्थान में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम ने करवट ले ली है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में मेघगर्जन के साथ बारिश दर्ज की गई, जिसमें श्रीगंगानगर जिले के श्रीविजयनगर में सर्वाधिक 85 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग के जयपुर केंद्र के अनुसार, आगामी 48 घंटों में बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर, भरतपुर और अजमेर संभाग के कई इलाकों में तेज मेघगर्जन, 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी तथा कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश होने की प्रबल संभावना है।

विभाग ने बताया कि जोधपुर, उदयपुर और कोटा संभाग में भी कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और आंधी की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। वहीं, 21 से 24 जून के बीच बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ भागों में बारिश और आंधी का दौर जारी रहने के आसार हैं। हालांकि, दक्षिणी राजस्थान के कुछ इलाकों में आगामी दिनों में वर्षा गतिविधियों में कमी आने की संभावना जताई गई है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में तबादलों से हटा प्रतिबंध, 5 जुलाई तक होंगे स्थानांतरण राजस्थान में तबादलों से हटा प्रतिबंध, 5 जुलाई तक होंगे स्थानांतरण
राज्य सरकार ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्थानांतरण पर लगे पूर्ण प्रतिबंध को हटाते हुए 19 जून 2026 से 5...
झारखंड में भयावह हादसा: सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर खाक
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जंतर-मंतर बनेगा वैश्विक योग मंच, एनआईए जयपुर का 100 दिवसीय अभियान तेज
विश्व योगासन चैंपियनों के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का योग, स्वस्थ जीवन का दिया मंत्र
ईरान का बड़ा कदम: जहाजों के अनुरोधों पर होगी त्वरित कार्रवाई, 60 दिन तक नहीं वसूला जाएगा शुल्क
नए पश्चिमी विक्षोभ से राजस्थान में मौसम बदला, अगले 48 घंटे तेज आंधी-बारिश का अलर्ट
रुपया में मजबूती, 20 पैसे की बढ़त के साथ 94.20 प्रति डॉलर पर खुला