जर्जर हवेली का छज्जा गिरने से महिला की मौत, एक हवेली ने आठ दिन में निगली दो जिंदगी

प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े

जर्जर हवेली का छज्जा गिरने से महिला की मौत, एक हवेली ने आठ दिन में निगली दो जिंदगी
सुभाष चौक थाना इलाके में एक जर्जर हवेली का छज्जा गिरने से एक महिला की मौत। घटना सुभाष चौक इलाके के चौकड़ी गंगापोल स्थित लवाण का घेर में हुई, जहां एक ही हवेली ने महज आठ दिन के भीतर दो जिंदगियां छीन लीं।

जयपुर। सुभाष चौक थाना इलाके में एक जर्जर हवेली का छज्जा गिरने से एक महिला की मौत हो गई। घटना सुभाष चौक इलाके के चौकड़ी गंगापोल स्थित लवाण का घेर में हुई, जहां एक ही हवेली ने महज आठ दिन के भीतर दो जिंदगियां छीन लीं। पहले पांच माह के मासूम की छत का प्लास्टर गिरने से मौत हुई और गुरुवार को उसी हवेली का छज्जा गिरने से 60 वर्षीय महिला ने दम तोड़ दिया। लगातार दो मौतों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार करीब आठ दिन पहले इसी हवेली में सो रहे पांच माह के मासूम अब्दुल कादिर पर छत का जर्जर प्लास्टर भरभराकर गिर पड़ा। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गुरुवार सुबह पड़ोस में रहने वाली 60 वर्षीय शाकीरा घर से बाहर निकल रही थी, तभी हवेली का जर्जर छज्जा अचानक उनके ऊपर आ गिरा। आसपास के लोगों ने मलबे से निकालकर उन्हें तत्काल एसएमएस ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, लेकिन करीब तीन घंटे बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। 

पुलिस ने खाली कराया मकान
दूसरे हादसे के बाद सुभाष चौक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कार्यवाहक थाना प्रभारी ओमवीर ने जर्जर हवेली का निरीक्षण कर वहां रहने वाले लोगों को जान जोखिम में नहीं डालने की समझाइश दी। इसके बाद करीब 50 से 60 लोगों ने अपना सामान निकालकर मकान खाली कर दिया।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी के नेतृत्व की खड़गे ने की प्रशंसा : जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं, बोले - वंचितों की आवाज बने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व की खड़गे ने की प्रशंसा : जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं, बोले - वंचितों की आवाज बने कांग्रेस नेता
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें संविधान, सामाजिक न्याय और समावेशी राजनीति...
रिश्ता शर्मसार : दादा ने किया पोती का यौन शोषण, बुआ ने डाला भतीजे पर खौलता तेल
कॉल्विन शील्ड सीनियर स्टेट चैंपियनशिप : करण लाम्बा का शतक, जयपुर ने बीकानेर को फॉलोआन खिलाया
NEET री-एग्जाम से पहले Telegram को बड़ा झटका : दलीलें नहीं आईं काम, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका
राजस्थान के टॉप-8 डेस्टिनेशन में बाहुबली हिल्स और जगमंदिर शामिल 
फीफा विश्व कप-2026 : कोलंबिया ने उज्बेकिस्तान को 3-1 से हराया, ग्रुप-के में शीर्ष स्थान किया हासिल
मायावती का मीडिया स्टिंग पर पलटवार; कहा- हम पूंजीपतियों के इशारे पर नहीं चलते, बसपा को बदनाम करने की साजिश