विश्व योगासन चैंपियनों के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का योग, स्वस्थ जीवन का दिया मंत्र

9 स्वर्ण पदक एवं 1 रजत पदक शामिल

विश्व योगासन चैंपियनों के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का योग, स्वस्थ जीवन का दिया मंत्र
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर विश्व योगासन चैम्पियनशिप के पदक विजेताओं के साथ योगाभ्यास।

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर विश्व योगासन चैम्पियनशिप के पदक विजेताओं के साथ योगाभ्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए योग करना बेहद जरूरी है, इसलिए आमजन इसे अपनी जीवनशैली में जरूर अपनाएं।

उल्लेखनीय है कि अहमदाबाद में आयोजित हुई प्रथम विश्व योगासन चैम्पियनशिप में राजस्थान के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पदक जीतकर भारत का विश्व पटल पर गौरव बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने इन पदक विजेता खिलाड़ियों की हौसला-अफजाई भी की। राजस्थान के इन खिलाड़ियों ने चैम्पियनशिप में देश के लिए कुल 10 पदक जीते, जिनमें 9 स्वर्ण पदक एवं 1 रजत पदक शामिल है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दोनों कीमती धातुओं में रिकॉर्ड गिरावट : चांदी और सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव   दोनों कीमती धातुओं में रिकॉर्ड गिरावट : चांदी और सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव  
विलायती निवेशकों की बिकवाली के दबाव में जयपुर सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं में रिकॉर्ड गिरावट। चांदी 12,600 रुपए...
राजस्थान में तबादलों से हटा प्रतिबंध, 5 जुलाई तक होंगे स्थानांतरण
झारखंड में भयावह हादसा: सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर खाक
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जंतर-मंतर बनेगा वैश्विक योग मंच, एनआईए जयपुर का 100 दिवसीय अभियान तेज
विश्व योगासन चैंपियनों के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का योग, स्वस्थ जीवन का दिया मंत्र
ईरान का बड़ा कदम: जहाजों के अनुरोधों पर होगी त्वरित कार्रवाई, 60 दिन तक नहीं वसूला जाएगा शुल्क
नए पश्चिमी विक्षोभ से राजस्थान में मौसम बदला, अगले 48 घंटे तेज आंधी-बारिश का अलर्ट