ईरान का बड़ा कदम: जहाजों के अनुरोधों पर होगी त्वरित कार्रवाई, 60 दिन तक नहीं वसूला जाएगा शुल्क

ईरान-अमेरिका समझौते का असर

ईरान का बड़ा कदम: जहाजों के अनुरोधों पर होगी त्वरित कार्रवाई, 60 दिन तक नहीं वसूला जाएगा शुल्क
ईरान-अमेरिका ऐतिहासिक शांति समझौते के बाद, ईरानी सुरक्षा परिषद ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों के लिए 60 दिनों तक मुफ्त आवाजाही की घोषणा की है। सुरक्षित पारगमन सुनिश्चित करने के लिए जहाजों को घोषित मार्ग और समय का पालन करना होगा। यह कदम क्षेत्र में व्यापार और समुद्री सुरक्षा को बढ़ावा देगा।

तेहरान। ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने घोषणा की है कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने के लिए जहाजों के अनुरोधों पर तेजी से कार्रवाई करने का आदेश जारी किया है। यह कदम ईरान और अमेरिका के बीच हाल ही में हस्ताक्षरित एक समझौते के उद्देश्यों को पूरा करने के तहत उठाया गया है। एसएनएसई ने यह घोषणा ईरानी मीडिया की ओर से जारी एक बयान में की है। यह बयान ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा इलेक्ट्रॉनिक रूप से इस समझौते पर हस्ताक्षर किये जाने के कुछ घंटे बाद आया है।

परिषद ने कहा कि इस समझौते के तहत, होर्मुज जलडमरूमध्य को पार करने का अनुरोध करने वाले जहाजों से 60 दिनों तक कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा और इसका पूरा खर्च ईरान सरकार उठाएगी। बयान में कहा गया है कि इस जलमार्ग से गुजरने के इच्छुक जहाजों को अपने अनुरोध ‘फारस की खाड़ी जलडमरूमध्य प्राधिकरण’ (पर्शियन गल्फ स्ट्रेट अथॉरिटी) को भेजने होंगे। परिषद ने कहा, “विशेष परिस्थितियों और मार्ग में कुछ सुरक्षा खतरों को देखते हुए तथा सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने और समुद्री दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जहाजों का घोषित मार्ग और घोषित समय पर ही गुजरना आवश्यक है।” इसके साथ ही परिषद ने भरोसा दिलाया कि इस जलमार्ग में जहाजों की आवाजाही धीरे-धीरे बढ़ेगी।

संस्था ने कहा कि इस जलडमरूमध्य से गुजरने के प्रशासनिक प्रबंधों और तकनीकी विवरणों की घोषणा ‘फारस की खाड़ी जलडमरूमध्य प्राधिकरण’ के माध्यम से की जाएगी। ईरान, अमेरिका और पाकिस्तान ने सोमवार तड़के लेबनान सहित सभी मोर्चों पर संघर्ष को समाप्त करने के उद्देश्य से इस समझौते को अंतिम रूप देने की घोषणा की थी। पेज़ेशकियन और ट्रंप ने गुरुवार तड़के इलेक्ट्रॉनिक रूप से इस समझौते पर हस्ताक्षर किये।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में तबादलों से हटा प्रतिबंध, 5 जुलाई तक होंगे स्थानांतरण राजस्थान में तबादलों से हटा प्रतिबंध, 5 जुलाई तक होंगे स्थानांतरण
राज्य सरकार ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्थानांतरण पर लगे पूर्ण प्रतिबंध को हटाते हुए 19 जून 2026 से 5...
झारखंड में भयावह हादसा: सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर खाक
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जंतर-मंतर बनेगा वैश्विक योग मंच, एनआईए जयपुर का 100 दिवसीय अभियान तेज
विश्व योगासन चैंपियनों के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का योग, स्वस्थ जीवन का दिया मंत्र
ईरान का बड़ा कदम: जहाजों के अनुरोधों पर होगी त्वरित कार्रवाई, 60 दिन तक नहीं वसूला जाएगा शुल्क
नए पश्चिमी विक्षोभ से राजस्थान में मौसम बदला, अगले 48 घंटे तेज आंधी-बारिश का अलर्ट
रुपया में मजबूती, 20 पैसे की बढ़त के साथ 94.20 प्रति डॉलर पर खुला