tehran
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... ईरान का पलटवार : बहरीन और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल-ड्रोन हमला, अराघची ने कहा- सुरक्षित रहना है तो क्षेत्र छोड़ दें
Published On
By Jaipur
अपाचे हेलीकॉप्टर गिराए जाने के बाद अमेरिका-ईरान तनाव चरम पर है। राष्ट्रपति ट्रंप के आदेश पर अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान ने बहरीन और जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइलें दागीं। बहरीन, जॉर्डन और कुवैत की वायु रक्षा प्रणालियों ने कई खतरों को हवा में ही नष्ट किया। खाड़ी में फिर भड़का तनाव: अमेरिकी कार्रवाई के बाद आईआरजीसी का पलटवार, कई ठिकानों को बनाया निशाना
Published On
By Jaipur NM
अमेरिकी कार्रवाई के जवाब में ईरानी सेना (IRGC) ने बहरीन में तैनात अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े पर ड्रोन हमले किए हैं। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका को क्षेत्र छोड़ने की चेतावनी देते हुए कहा कि हर हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। क्षेत्र में तनाव चरम पर है। ईरान-अमेरिका तनाव फिर भड़का: अमेरिकी हमलों पर तेहरान का बड़ा आरोप, युद्धविराम उल्लंघन बताकर संयुक्त राष्ट्र से कार्रवाई की मांग
Published On
By Jaipur NM
अमेरिकी सेना (सेंटकॉम) द्वारा ईरान के गोरुक और क़ेश्म द्वीप पर तटीय रडार ठिकानों को निशाना बनाने के बाद क्षेत्रीय तनाव बढ़ गया है। ईरान ने इसे युद्धविराम का उल्लंघन बताया है। उप विदेश मंत्री काज़ेम ग़रीबाबादी ने IAEA पर भूमिका के राजनीतिकरण का आरोप लगाते हुए तकनीकी रिपोर्टों को दबाव का साधन न बनाने की चेतावनी दी। होर्मुज में बढ़ा युद्ध का खतरा: होर्मुज में अमेरिका और ईरान आमने-सामने, मिसाइल और ड्रोन हमलों से टूटा युद्धविराम
Published On
By Jaipur NM
होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिका और ईरान के बीच भारी गोलाबारी शुरू हो गई है। ईरान ने कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइलें दागीं, जिन्हें अमेरिकी सेना (CENTCOM) ने इंटरसेप्ट कर नाकाम कर दिया। यह टकराव अमेरिकी विमान द्वारा ईरान की ओर बढ़ रहे एक टैंकर पर हेलफायर मिसाइल दागने के बाद बढ़ा। बेरूत पर हमले की इजरायली धमकी के बीच ईरान की चेतावनी, उत्तरी कब्जे वाले इलाकों को खाली करने के निर्देश
Published On
By Jaipur NM
ईरान के 'खातम अल-अंबिया हेडक्वार्टर' ने इजरायल के उत्तरी निवासियों को इलाका छोड़ने की चेतावनी दी है। प्रवक्ता अलीरेजा अब्दुल्लाही ने कहा कि यदि प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने बेरूत और दहियाह पर बमबारी की, तो ईरान जवाबी कार्रवाई करेगा। इजरायल ने हिजबुल्लाह द्वारा युद्धविराम उल्लंघन का आरोप लगाया है। अराघची की ट्रंप को चेतावनी, कहा- लेबनान समेत किसी भी मोर्चे पर उल्लंघन माना जाएगा पूरे युद्धविराम का खात्मा
Published On
By Jaipur NM
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने साफ किया है कि लेबनान समेत किसी भी मोर्चे पर युद्धविराम का उल्लंघन पूरे समझौते का उल्लंघन होगा। इजरायल द्वारा दक्षिणी लेबनान में किए गए हालिया हमलों पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी विफलता की पूरी जिम्मेदारी अमेरिका और इजरायल की होगी। राष्ट्रपति पेजेशकियान ने दिया इस्तीफा: ईरान ने किया ख़बरों का खंडन, राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा- ईरानी राष्ट्र एकजुटता और प्रतिरोध के मार्ग से नहीं हटेगा पीछे
Published On
By Jaipur NM
ईरान ने राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान के इस्तीफे की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। 'ईरान इंटरनेशनल' ने दावा किया था कि राष्ट्रपति ने आईआरजीसी (IRGC) के बढ़ते हस्तक्षेप के विरोध में इस्तीफा दे दिया है। ईरानी अधिकारियों ने इसे झूठा बताते हुए राष्ट्रपति की प्रतिबद्धता दोहराई है। बुधवार रात फारस की खाड़ी में अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश कर रहे दो जहाजों को रोका: आईआरजीसी नौसेना
Published On
By Jaipur NM
फारस की खाड़ी में तनाव चरम पर है। आईआरजीसी (IRGC) नौसेना ने नेविगेशन सिस्टम बंद कर अवैध प्रवेश कर रहे दो जहाजों को जब्त कर लिया। इसके बाद अमेरिकी सेना द्वारा बंदर अब्बास पर किए गए मिसाइल हमलों के जवाब में ईरान ने अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर पलटवार किया और कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बढ़ा तनाव: डोनाल्ड ट्रंप ने दी ओमान को उड़ाने की धमकी, ओमान के समर्थन में उतरा तेहरान
Published On
By Jaipur NM
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ओमान को 'उड़ा देने' की धमकी के बाद ईरान खुलकर मस्कट के समर्थन में आ गया है। ईरान ने स्पष्ट किया कि दुनिया के पांचवें हिस्से के तेल मार्ग, होर्मुज जलडमरूमध्य का प्रबंधन तेहरान और मस्कट का आंतरिक मामला है। अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी ने इसे दुनिया का सबसे बड़ा ऊर्जा संकट बताया है। ईरान का पलटवार: अमेरिकी मिलिट्री बेस पर दागे मिसाइल और ड्रोन, सीजफायर तोड़ने का आरोप
Published On
By Jaipur NM
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। बंदर अब्बास में अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान (IRGC) ने कुवैत स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ताबड़तोड़ मिसाइल और ड्रोन हमले किए। डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान की शर्तें ठुकराने के बाद दोनों देशों के बीच युद्ध का खतरा और गहरा गया है। मसूद पेज़ेशकियन का ईरान के रक्षा ढांचे को आधुनिक बनाने का आग्रह, चेतावनी देते हुए कहा- शत्रु ने हासिल की नई तकनीकें और उपकरण
Published On
By Jaipur NM
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन ने सैन्य कमांडरों से रक्षा ढांचे को आधुनिक बनाने और तकनीकी बढ़त हासिल करने का आह्वान किया। उन्होंने चेतावनी दी कि खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी मौजूदगी सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रही है। पेज़ेशकियन ने सेना को राजनीति से दूर रहकर राष्ट्रीय हितों के प्रति प्रतिबद्ध रहने के लिए सराहा। युद्धविराम के बीच अमेरिका का ईरान पर हमला, बंदर अब्बास में एयरस्ट्राइक से पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव
Published On
By Jaipur NM
अस्थायी युद्धविराम के बीच अमेरिकी नौसेना ने ईरान के बंदर अब्बास शहर पर हवाई हमले किए हैं। अमेरिकी कमान ने इसे आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई बताया, जबकि ईरानी मीडिया ने इसे 'दुस्साहसपूर्ण कार्रवाई' करार दिया। हमलों के बावजूद बंदरगाह शहर में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में और जनजीवन सामान्य है। 