हर माह 20 हजार चालान, यातायात व्यवस्था ज्यों की त्यों

तेज रफ्तार और क्षमता से अधिक सवारी बिठाने वालो की संख्या सबसे अधिक

हर माह 20 हजार चालान, यातायात व्यवस्था ज्यों की त्यों

शहर में हर चौथा व्यक्ति बिना हेलमेट या बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाता नजर आ जाता है।

कोटा। यातायात पुलिस की ओर से ट्रैफिक नियम आमजन की सुरक्षा के लिए बनाए गए थे। जिसका पालन करने पर हादसों से होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है, लेकिन कोटा में लोग इन नियमों की पालना अपनी सुरक्षा के लिए नहीं बल्कि चालान से बचने के लिए करते हैं। कुछ ऐसा ही कहते हैं कोटा यातायात पुलिस द्वारा पिछले महीने में बनाए गए चालानों के आंकडे। कोटा शहर की यातायात पुलिस द्वारा इस साल 14 अप्रैल तक विभिन्न उल्लघंनों में 23 हजार 896 चालान काटे जा चुके हैं। जिनमें सबसे ज्यादा तेज रफ्तार से वाहन चलाने वाले लोग शामिल हैं। उसके बाद क्षमता से अधिक सवारी बिठाकर वाहन चलाने वालों के चालान बनाए गए हैं। वहीं यातायात पुलिस की ओर से लगातार की जा रही कारवाई के बाद भी लोग यातायात नियमों की खुलकर अवहेलना कर रहे हैं।

सबसे ज्यादा तेज रफ्तार के चालान
कोटा शहर में पछले साल सबसे ज्यादा चालान तेज रफ्तार से वाहन चलाने पर काटे गए। इस साल की बात करें तो शहर में अब 12 हजार से ज्यादा चालान तेज रफ्तार से वाहन चलाने पर काटे जा चुके हैं। शहर में दोपहिया वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा 50 किलोमीटर प्रति घंटा, चौपहिया वाहनों के लिए 40 किलोमीटर प्रतिघंटा और भारी वाहनों के लिए 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की सीमा है। यातायात पुलिस द्वारा शहर में वाहनों पर 70 से 90 किलोमीटर प्रतिघंटा तक चलाने पर चालान बनाया गया है। इसी तरह पिछले साल भी तेज रफ्तार से वाहन चलाने पर 20 हजार से ज्यादा चालान बनाए गए थे। इसके अलावा शहर में बिना हेलमेट वाहन चलाने पर इस साल 2 हजार 500 से ज्यादा चालान बनाए जा चुके हैं। जिसमें पिछले माह में ही 848 चालान बनाए गए हैं।

क्षमता से अधिक सवारी बिठाने पर 28 सौ से ज्यादा चालान
शहर में हेलमेट और तेज रफ्तार से वाहन चलाने के अलावा क्षमता से अधिक सवारी बिठाकर वाहन चलाने के भी 2 हजार 838 चालान बनाए जा चुके हैं। जिनमें दोपहिया वाहनों की संख्या 2 हजार 791 और चौपहिया वाहनों की संख्या 47 है। इसके अलावा शहर में नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने पर भी 3 हजार 134 वाहनों पर चालान बनाए जा चुके हैं। यातायात प्रभारी पूरण सिंह मीणा ने बताया कि शहर में दोपहिया और चौपहिया वाहन चालक बिना यातायात स्थिति देखे कहीं भी अपना वाहन खड़ा कर देते हैं ऐसे में मजबूरन हमें उनका वहन जब्त कर चालान बनाना पड़ता है। लोग यातायात पार्किंग को समझे तो चालान बनाने की आवश्यकता ही ना पड़े। 

हर साल 3 से 3.5 करोड़ का जुर्माना
यातायात नियमों का उल्लघंन करने पर कोटा शहर यातायात पुलिस द्वारा हर साल 3 से 3.5 करोड़ का जुर्माना वसुला जाता है। इसमें इस साल 14 अप्रैल तक बनाए गए 23 हजार 896 चालानों से 28 लाख 64 हजार 100 रुपए का जुर्माना वसुला जा चुका है। वहीं पिछले साल भी यातायात पुलिस की ओर से करीब 3 करोड़ रुपए का जुर्माना वसुला गया था। 

Read More कई सीटों पर कांग्रेस विधायकों की परीक्षा, छह सीटों के परिणाम से पायलट की साख जुड़ी

चालान के बावजूद भी हो रहा उल्लघंन
यातायात पुलिस द्वारा बड़ी संख्या में चालान बनाने के बावजूद भी कोटा शहर में ट्रैफिक नियमों की खुलकर अवहेलना हो रही है। शहर में हर चौथा व्यक्ति बिना हेलमेट या बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाता नजर आ जाता है। इसके अलावा तेज रफ्तार से और गलत दिशा में वाहन चलाने वालों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है।

Read More प्रेमनगर में नाले पर पुलिया बना दी, सड़क के लिए अभी इंतजार

शराब पीकर वाहन चलाने पर 224 और गलत दिशा में वाहन चलाने पर 464
कोटा शहर की यातायात पुलिस द्वारा 14 अप्रैल तक शहर में शराब पीकर वाहन चलाने पर 224 और गलत दिशा में वाहन चलाने पर 464 चालान बनाए जा चुके हैं। जिसमें शराब पीकर वाहन चलाने पर बनाए गए 90 फीसदी चालन रात के समय के हैं। वहीं गलत दिशा में वाहन चलाने के सबसे ज्यादा चालान नयापुरा, कुन्हाड़ी और एयरोड्रम सर्कल के हैं। इसके अलावा 14 अप्रैल तक वाहनों में सीट बेल्ट नहीं लगाने के 206 और रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट नियमानुसार नहीं लगाने पर भी 664 चालान बनाए जा चुके हैं।

Read More बीजेपी नेता को फोन कर मांगी 5 करोड़ की फिरौती

चालान बनाने से ज्यादा समाझाइश की कोशिश
कोटा शहर में लोगों में नियमों के प्रति पालना की भावना कम है। यातायात पुलिस की पहली कोशिश उन्हें समझाने की होती है, ताकि वो नियमों की पालना चालान से बचने के स्थान पर अपनी सुरक्षा के लिए करे। चालान नियमों की अधिक अवहेलना करने पर ही चालान बनाया जाता है। शहर के लोगों का साथ मिले तो लोगों में यातायात नियमों की पालना की भावना जगाई जा सकती है। इसके लिए विद्यालय स्तर से शुरुआत करनी होगी क्योंकि ये नियम जब हमारी दिनचर्या का भाग होंगे तभी इनकी पालना संभव है।
- पूरण सिंह मीणा, यातायात प्रभारी, कोटा

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा के नेता अब दूसरे राज्यों में पहुंचे, कर रहे प्रचार भाजपा के नेता अब दूसरे राज्यों में पहुंचे, कर रहे प्रचार
कुछ दिन में केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, कैलाश चौधरी, प्रदेश के उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड, यूडीएच मंत्री झाबर...
कांग्रेस में प्रत्याशियों ने बड़े पैमाने पर की नेताओं की शिकायतें, कार्रवाई करना चुनौती
सुनसान जगह पर राहगीर से मारपीट कर मोबाइल लूटने वाला गिरफ्तार
कर्नाटक में कांग्रेस चला रही है वसूली गैंग : मोदी
सिंगापुर, फिलीपींस सहित कई देशों में गर्मी का कहर, स्कूलों को बंद करने का दिया आदेश
प्रदेश में सड़कों पर चल रही है अवधिपार बसे 
छुट्टी के दिन कार से आकर एटीएम बदलकर ठगी करने वाला सरगना गिरफ्तार