‘स्कूलों में पढ़ाई बंद हो जाएगी’: उर्दू-अरबी-फारसी शिक्षकों के तबादले पर तेजस्वी की चिंता,  तबादलों में ‘भेदभाव’ का लगाया आरोप

स्थानांतरित शिक्षकों के मामलों की समीक्षा की मांग

‘स्कूलों में पढ़ाई बंद हो जाएगी’: उर्दू-अरबी-फारसी शिक्षकों के तबादले पर तेजस्वी की चिंता,  तबादलों में ‘भेदभाव’ का लगाया आरोप
बिहार में उर्दू, अरबी और फारसी शिक्षकों के तबादले को लेकर तेजस्वी यादव ने सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से तबादला प्रक्रिया की समीक्षा, लंबित वेतन भुगतान और नियमों के उल्लंघन की जांच की मांग की। तेजस्वी ने चेताया कि एकमात्र शिक्षक को भी ‘सरप्लस’ बताकर हटाने से कई स्कूलों में पढ़ाई बंद हो सकती है।

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तथा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार को सरकारी स्कूलों में उर्दू, अरबी और फारसी शिक्षकों के स्थानांतरण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए वर्तमान स्थानांतरण प्रक्रिया की समीक्षा, शिक्षकों के लंबित वेतन के भुगतान और सभी विद्यालयों में उर्दू तथा संस्कृत के शिक्षकों को पदस्थापित करने की मांग की है। यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लिखे पत्र में कहा है कि वर्तमान शिक्षक स्थानांतरण प्रक्रिया को लेकर कई शिकायतें प्राप्त हुई हैं। विशेष रूप से उर्दू, अरबी और फारसी के शिक्षकों के साथ भेदभावपूर्ण और नियमों के उल्लंघन की शिकायतें सामने आई हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने अपने पत्र में कहा कि कई स्कूलों में किसी विषय के एकमात्र शिक्षक को भी कथित तौर पर 'सरप्लस' घोषित कर स्थानांतरण सूची में शामिल कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थानांतरण से संबंधित स्कूलों में उस विषय की पढ़ाई पूरी तरह बंद हो सकती है। यादव नेता ने इस बात पर भी चिंता जताई कि पर्याप्त संख्या में विद्यार्थियों के नामांकन के बावजूद उर्दू, अरबी और फारसी शिक्षकों के स्वीकृत पदों को समाप्त या सरप्लस घोषित किया जा रहा है। उन्होंने पांच वर्ष से कम सेवा वाले शिक्षकों, संविदा शिक्षकों तथा हाल में स्थानांतरित किए गए शिक्षकों के मामलों की समीक्षा की मांग की।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यदि ये शिकायतें सही पाई जाती हैं, तो इससे पूरी स्थानांतरण प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। यादव ने उर्दू और संस्कृत दोनों के सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि दोनों भाषाओं को समान सम्मान और शैक्षणिक महत्व दिया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से स्पष्ट नीति बनाने की मांग की, जिससे प्रत्येक सरकारी स्कूल में दोनों विषयों के शिक्षक उपलब्ध हो सकें।

 

Read More राज्यसभा में प्रश्नकाल बाधित: राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद पर विपक्ष का हंगामा, खड़गे पर पद का दुरुपयोग करने का आरोप

Tags: tejashwi

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

युवा मतदाताओं में निर्वाचन साक्षरता बढ़ाने को ईएलसी गतिविधियों को दें गति : राज्य निर्वाचन आयुक्त युवा मतदाताओं में निर्वाचन साक्षरता बढ़ाने को ईएलसी गतिविधियों को दें गति : राज्य निर्वाचन आयुक्त
राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने ईएलसी अधिकारियों और कॉलेज प्राचार्यों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संवाद। युवाओं से मतदाता...
संसद में हंगामे के बीच दो अहम विधेयक पारित: NCDC का दायरा बढ़ेगा, केरल का नाम बदलकर ‘केरलम्’ करने को मंजूरी
आजाद की साइकिल को म्यूजियम में प्रदर्शित करने की मांग, दिया कुमारी को सौपा ज्ञापन
डांगावास हत्याकांड में 40 आरोपी बरी, सचिन पायलट ने भाजपा सरकार से न्याय की मांग की
भाकपा सांसद संदोष कुमार ने लिखा राज्यसभा सभापति को पत्र, राज्यसभा रिकॉर्ड से सीतारमण की टिप्पणियां हटाने की मांग
ट्रंप सरकार का बड़ा फैसला: 1.75 लाख से अधिक वीजा रद्द, राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं का दिया हवाला 
तस्वीरों, पेंटिंग्स और दुर्लभ वस्तुओं से जीवंत होगी भारत की आज़ादी की कहानी