राजमार्गों के निर्माण-मरम्मत पर खर्च किए जा रहे 10 लाख करोड़ : टोल पर होने वाली दिक्कतें भी हो रही दूर, गडकरी ने कहा- समस्याओं को सुलझा लेंगे 

जल्द ही इस कार्य को संपन्न कर लिया जाएगा

राजमार्गों के निर्माण-मरम्मत पर खर्च किए जा रहे 10 लाख करोड़ : टोल पर होने वाली दिक्कतें भी हो रही दूर, गडकरी ने कहा- समस्याओं को सुलझा लेंगे 

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में बताया कि देशभर में हाईवे निर्माण व मरम्मत के 10 लाख करोड़ रुपए के कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने वाराणसी–आज़मगढ़ और वाराणसी–गोरखपुर मार्ग के सुधार कार्य जल्द पूरा होने की बात कही। गडकरी ने टोल समस्याओं के समाधान, सतारा–कोल्हापुर और जोरहाट–डिब्रूगढ़ मार्ग सुधार तथा केरल में भूमि अधिग्रहण दिक्कतों के निपटारे के प्रयासों की जानकारी भी दी।

नई दिल्ली। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में बताया कि देश भर में राजमार्गों के निर्माण और मरम्मत के लिए 10 लाख करोड़ रुपए के काम चल रहे हैं और टोल नाकों पर होने वाली दिक्कतों को दूर किया जा रहा है।

गडकरी ने प्रश्नकाल में समाजवादी पार्टी (सपा) के धर्मेन्द्र यादव के सवाल के जवाब में बताया कि वाराणसी से आजमगढ़ के बीच जहां-जहां सड़क की स्थिति ठीक नहीं है, उसे ठीक किया जा रहा है और जल्द ही इस कार्य को संपन्न कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे देश में टोल नाकों पर होने वाली दिक्कतें दूर करने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। इसके साथ ही इस मार्ग पर टोल टैक्स से संबंधित समस्याओं को भी सुलझा लिया जायेगा।

उन्होंने सपा के ही राजीव राय के प्रश्न के उत्तर में बताया कि वाराणसी से गोरखपुर के बीच के राजमार्ग से संबंधित कार्य मार्च से पहले पूरे कर लिये जाएंगे।

गडकरी ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की सुप्रिया सुले के सवाल के जवाब में बताया कि सतारा से कोल्हापुर मार्ग की मरम्मत का कार्य संबंधित एजेंसियों को दे दिया गया है और इसे एक वर्ष में पूरा कर लिया जायेगा। इस परियोजना में कुछ दिक्कतें आई थी, जिन्हें दूर किया जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस के गौरव गोगोई के प्रश्न के उत्तर में बताया कि जोरहाट से डिब्रूगढ़ के बीच बारिश की वजह से सड़क खराब हुई थी, उसकी जांच की गयी है और उस पर काम चल रहा है। यह मार्ग छह महीने में दुरुस्त कर दिया जाएगा।

Read More सुप्रीम कोर्ट ने लगाई NCERT को फटकार: विवादित पुस्तक पर लगाया प्रतिबंध, जानें क्या है पूरा मामला?

केन्द्रीय मंत्री ने माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के के राधा कृष्णन के सवाल पर कहा कि केरल में राजमार्गों के लिए भूमि अधिग्रहण में कुछ दिक्कतें आती हैं, जिसे निपटाने के लिए प्रयास हो रहे हैं। वहां के राजमार्गों की समस्या को गंभीरता से लिया जा रहा है और उम्मीद है कि सभी मसलों को जल्द सुलझा लिया जाएगा।

Read More 'सेवा तीर्थ' में पहली बार बैठा मोदी मंत्रिमंडल: नए कार्यालय को बताया देश के नवनिर्माण की प्रत्यक्ष अभिव्यक्ति, भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का लिया संकल्प

 

Read More लखनऊ में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई: बीएसपी विधायक उमाशंकर सिंह के आवास और कार्यालयों पर छापेमारी, जरूरी दस्तावेज जब्त

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान