15 देश मांग रहे ब्रह्मोस, ऑपरेशन सिंदूर ने रक्षा बाजार में बढ़ाई भारत की चमक

लाइव टेस्टिंग ने तस्वीर बदली 

15 देश मांग रहे ब्रह्मोस, ऑपरेशन सिंदूर ने रक्षा बाजार में बढ़ाई भारत की चमक

अब ऐसी रिपोर्ट आ रही हैं कि ऑपरेशन सिंदूर ने सिर्फ हमारी सैन्य ताकत को ही बयां नहीं किया, रक्षा निर्यात के क्षेत्र में भी भारत के लिए नए द्वार खोल दिए हैं।

नई दिल्ली। अब तक हमें आमतौर पर यही लगता था कि ऑपरेशन सिंदूर ने सैन्य क्षेत्र में भारत की नई और उभरती ताकत से पूरी दुनिया का परिचय करवाया है। जिस तरह से सिर्फ चार दिनों के भीतर भारतीय सशस्त्र सेना ने पाकिस्तान का गेम ओवर किया, उससे खुद को सुपर पावर कहने वाले देश भी हक्के-बक्के रह गए। लेकिन, अब ऐसी रिपोर्ट आ रही हैं कि ऑपरेशन सिंदूर ने सिर्फ हमारी सैन्य ताकत को ही बयां नहीं किया, रक्षा निर्यात के क्षेत्र में भी भारत के लिए नए द्वार खोल दिए हैं। यह इसलिए संभव हुआ है कि भारत ने अपने कई स्वदेशी हथियारों का इस ऑपरेशन में सफल परीक्षण किया है। इनमें ऐसे हथियार भी शामिल हैं, जो अभी निर्माण की ही प्रक्रिया में हैं।

लाइव टेस्टिंग ने तस्वीर बदली :

एएफपी की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय सेना के एक बड़े अधिकारी ने बताया है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जो भारत का सैन्य प्रदर्शन रहा, उसकी वजह से दुनिया को इसकी ताकत को समझने का एक अच्छा मौका मिला है। सैन्य अधिकारी के अनुसार, ये हमारे लिए और हमारे तेजी से बढ़ते औद्योगिक साझेदारों के लिए गोल्डन इनसाइट्स थे। दरअसल, ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सशस्त्र सेना को अपने दो अत्याधुनिक हथियारों को आजमाने का मौका मिला और दोनों ने ही कमाल कर दिया।

ब्रह्मोस, आकाशतीर की धमक :

Read More दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी : ISI से जुडे़ जासूसी नेटवर्क का किया भंडाफोड़; 11 संदिग्ध गिरफ्तार, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता 

ऑपरेशन सिंदूर में भारत को स्वदेशी आकाशतीर मिसाइल डिफेंस सिस्टम के परीक्षण का मौका मिला। हालांकि, तबतक इसपर सिर्फ 60 प्रतिशत ही काम हुआ था। यह वाहन पर लगा आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आधारित एक ऐसा एयर डिफेंस सिस्टम है, जो दुश्मन की मिसाइलों और ड्रोन को हवा में ही मार गिराता है। इसने पाकिस्तान की ओर से आ रहे कई मिसाइलों और ड्रोन को हवा में ही सफलतापूर्वक रोक दिया। इसके अलावा भारत ने पाकिस्तान के कई एयरबेस पर ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल भी दागी, जिससे पाकिस्तानी एयरफोर्स की लंबे समय के लिए कमर टूट गई।

Read More राष्ट्रपति मुर्मु का गुजरात-महाराष्ट्र दौरा : एम्स के प्रथम दीक्षांत समारोह में होगी शामिल, सामाजिक समरसता महोत्सव समेत इन कार्यक्रमों लेगी भाग

करीब 15 देशों को चाहिए ब्रह्मोस :

Read More अखिलेश यादव का सरकार पर निशाना : 1857 की क्रांति का उल्लेख करते हुए केंद्र की आ​र्थिक नीतियों पर बोला हमला, मेरठ से होगी ‘आर्थिक स्वतंत्रता आंदोलन’ की शुरुआत, 

ब्रह्मोस मिसाइल को भारत ने रूस के साथ मिलकर बनाया है। फिलीपींस इसका पहले से खरीदार था, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार ऑपरेशन सिंदूर में शानदार प्रदर्शन की वजह से करीब 15 देश इसे खरीदने के लिए लालायित हो रहे हैं। एशिया ग्रुप कंसल्टेंसी के अशोक मलिक के अनुसार, इस संघर्ष ने मार्केट डिमॉन्सट्रेटर की तरह काम किया है। उन्होंने ब्रह्मोस को लेकर कहा, मेरे लिए आपकी बनाई कोई चीज खरीदना एक बात है। आपकी बनाई हुई और फील्ड में सफलतापूर्वक इस्तेमाल की गई कोई चीज खरीदना दूसरी बात है। भारत आज अमेरिका, रूस, फ्रांस समेत 100 से ज्यादा देशों को सैन्य हथियार और रक्षा उपकरण निर्यात कर रहा है। भारत के जिन हथियारों की अंतरराष्ट्रीय सैन्य बाजार में ज्यादा डिमांड है, उनकी फेहरिस्त लंबी होती जा रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल