चंडीगढ़ में 54 साल पुरानी बिल्डिंग गिरी : मलबे में दबने से 2 लोगों की मौत, एनडीआरएफ ने चलाया राहत और बचाव अभियान

सीएफएसएल की टीम घटनास्थल का करेगी निरीक्षण

चंडीगढ़ में 54 साल पुरानी बिल्डिंग गिरी : मलबे में दबने से 2 लोगों की मौत, एनडीआरएफ ने चलाया राहत और बचाव अभियान
इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में शनिवार शाम 54 साल पुरानी दो मंजिला इमारत ढह गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 को सुरक्षित बचा लिया गया। करीब साढ़े 5 घंटे तक सेना, एनडीआरएफ और प्रशासन ने राहत कार्य चलाया। शुरुआती जांच में जर्जर भवन को हादसे का कारण माना जा रहा है।

चंडीगढ़। चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में शनिवार शाम करीब 54 साल पुरानी दो मंजिला इमारत ढह गई। हादसे में मलबे के नीचे दबने से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। राहत एवं बचाव कार्य करीब साढ़े 5 घंटे तक चला, जिसमें सेना, एनडीआरएफ और चंडीगढ़ प्रशासन की टीमों ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया।

प्रशासन ने बताया कि रविवार को एस्टेट ऑफिस और सीएफएसएल की टीम घटनास्थल का निरीक्षण करेगी। साथ ही भविष्य में ऐसे हादसों की रोकथाम के लिए शहर की जर्जर और असुरक्षित इमारतों का सर्वे कराने का निर्णय लिया गया है। हादसे में बचे रमेश कुमार ने बताया कि घटना के समय इमारत में कई लोग मौजूद थे। शाम करीब 4:20 बजे अचानक भूकंप जैसा झटका लगा और पूरी इमारत भरभराकर गिर गई।

इसके बाद पुलिस और बचाव दल ने जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर लोगों को बाहर निकाला। इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष एमपीएस चावला ने बताया कि प्लॉट नंबर 28/9 स्थित इस पुरानी इमारत में स्क्रैप का काम चल रहा था। प्रारंभिक तौर पर इमारत की जर्जर स्थिति को हादसे का कारण माना जा रहा है।

 

Read More 'बच्चों को दमन नहीं, न्याय चाहिए'... छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में खरगे ने छोड़ा जन्मदिन का जश्न, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग दोहराई

Tags: collapsed

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी और राजनाथ सिंह ने दी कारगिल के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, कहा- आने वाली पीढ़ियों के लिए उनका शौर्य सदैव राष्ट्रीय गौरव का स्रोत बना रहेगा पीएम मोदी और राजनाथ सिंह ने दी कारगिल के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, कहा- आने वाली पीढ़ियों के लिए उनका शौर्य सदैव राष्ट्रीय गौरव का स्रोत बना रहेगा
कारगिल विजय दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 1999 के युद्ध में सर्वोच्च बलिदान देने...
वेस्ट टू आर्ट थीम पर बनेंगे तीन भव्य स्वागत द्वार, 5.36 करोड़ रु. की लागत से होगा निर्माण 
कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम
राजस्थान विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन जारी, निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
पेपर लीक पर सरकार सख्त : रिकॉर्ड 2 महीने में कराई पारदर्शी परीक्षा, शेखावत ने कहा- युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार अत्यंत संवेदनशील
सीजेपी का जंतर-मंतर से धरना खत्म करने का ऐलान : छात्रों से घर लौटने की अपील, कहा- हमारी सभी मांगों पर सरकार सहमत
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की दिशा में बड़ा कदम : संघर्ष करने वाले छात्रों की बड़ी जीत, राहुल बोले- हिंसा के दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई