उत्तराखंड में गहरी खाई में गिरा अनियंत्रित डंपर, हादसे में चालक सहित 2 लोगों की मौत

वाहन के गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली

उत्तराखंड में गहरी खाई में गिरा अनियंत्रित डंपर, हादसे में चालक सहित 2 लोगों की मौत
रुद्रप्रयाग में फाटा-बड़ासू मार्ग पर तरसाली के पास गुरुवार रात एक डम्पर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। एसडीआरएफ ने रोप रेस्क्यू के जरिए दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

देहरादून/रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद में गुरुवार देर शाम एक अनियंत्रित डम्पर गहरी खाई में गिर गया, जिससे उसमें सवार चालक सहित 2 लोगों की मृत्यु हो गई। एसडीआरएफ और अन्य राहत दलों ने रात में ही दोनों शवों को मुख्य सड़क मार्ग पर लाकर अस्पताल भेजा है। एसडीआरएफ के कमांडेंट अर्पण यदुवंशी ने शुक्रवार सुबह बताया कि जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र, रुद्रप्रयाग से गुरुवार सायं 8:43 बजे सूचना प्राप्त हुई कि फाटा एवं बड़ासू के मध्य तरसाली के समीप एक डम्पर वाहन के गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि रेस्क्यू दल द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचना के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त डम्पर में कुल 2 व्यक्ति सवार थे।

घटनास्थल पर एसडीआरएफ टीम ने रोप रेस्क्यू तकनीक का उपयोग करते हुए लगभग 100 मीटर गहरी खाई में उतरकर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक तक पहुंच बनाई। ट्रक के समीप दो व्यक्ति अचेत अवस्था में मिले, जिन्हें हार्ड बोर्ड की सहायता से सुरक्षित खाई से बाहर निकालकर 108 एम्बुलेंस के सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों द्वारा परीक्षण के उपरांत दोनों व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया गया।

Tags: Accident

Post Comment

Comment List

Latest News

ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग की कमियों पर गहलोत का हमला, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग की कमियों पर गहलोत का हमला, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में बढ़ते ब्रेस्ट कैंसर पर चिंता जताते हुए हर संभाग में क्षेत्रीय कैंसर संस्थान...
मौलाना कल्बे रुशेद रिजवी का बड़ा बयान, बोले- पीओके भारत का था, है और हमेशा भारत का रहेगा
वेयरहाउस को प्रोत्साहन देने के नियमों में संशोधन, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना-2024 में बदलाव 
संजय राउत ने मोहन भागवत को भेजा न्योता, रामरक्षा अभियान में शामिल होने का किया आग्रह
ट्रम्प का बड़ा आरोप, बोले- चीन ने 2020 अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की
आरजीएचएस में अनियमितताओं पर सरकार का सख्त एक्शन: 3 माह में 51 अस्पताल निलंबित, फर्जी क्लेम और वित्तीय गड़बड़ियों पर कार्रवाई
पीडब्ल्यूवाला ने NEET 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया, छात्रों ने साझा किए सफलता के मंत्र