मध्य प्रदेश में सीमेंट फैक्ट्री में हादसा : बिल्डिंग के निर्माण कार्य के दौरान गिरा सेंटरिंग, दबने से 3 श्रमिकों की मौत

लगभग दो दर्जन घायल हुए

मध्य प्रदेश में सीमेंट फैक्ट्री में हादसा : बिल्डिंग के निर्माण कार्य के दौरान गिरा सेंटरिंग, दबने से 3 श्रमिकों की मौत

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में स्थित एक सीमेंट फैक्ट्री परिसर में निर्माण कार्य के दौरान हुए हादसे में 3 श्रमिकों की मृत्यु हो गयी।

पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में स्थित एक सीमेंट फैक्ट्री परिसर में निर्माण कार्य के दौरान हुए हादसे में 3 श्रमिकों की मृत्यु हो गयी और लगभग दो दर्जन घायल हो गए। पन्ना जिले के पवई के एक अधिकारी ने यूनीवार्ता से चर्चा में 3 श्रमिकों की मृत्यु की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि लगभग दो दर्जन श्रमिकों के घायल होने की सूचना हैं। इस संबंध में फैक्ट्री प्रबंधन से जानकारी हासिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

इस बीच पुलिस सूत्रों ने कहा कि यहां से लगभग 50 किलोमीटर दूर सिमरिया थाना क्षेत्र में कई एकड़ क्षेत्र में फैली सीमेंट फैक्ट्री के परिसर में निर्माण कार्य चल रहा था। सुबह दस बजे के आसपास एक बड़ी इमारत के निर्माण कार्य के दौरान सेंटरिंग, स्लैब और अन्य निर्माण सामग्री अचानक गिर गयी। इस वजह से अनेक श्रमिक दब गए। तत्काल ही राहत एवं बचाव कार्य फैक्ट्री परिसर में मौजूद लोगों ने शुरू किया।

सूत्रों ने कहा कि मृत और घायल श्रमिकों के नामों का खुलासा फिलहाल नहीं हो सका है। इस संबंध में पड़ताल की जा रही है। फिलहाल फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से कोई अधिकृत बयान नहीं आया है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो पन्ना सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने जिला प्रशासन के अधिकारियों से भोपाल से दूरभाष पर चर्चा की और घटना के संबंध में पूर्ण जानकारी हासिल की। उन्होंने प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

 

Read More हरियाणा में शहरी परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम : 10 शहरों में दौड़ेंगी नई इलेक्ट्रिक बसें, प्रदूषण में कमी के साथ ईंधन की लागत में होगी बचत

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में तेज बढ़ोतरी पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने इसे “चुनावी बिल”...
नकबजनी की वारदात का खुलासा : कबाड़ी सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, नशे के लिए करता था चोरी; 2 लाख का चोरी का माल बरामद
बागड़े ने महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों से किया संवाद : दोनों राज्यों ने राष्ट्रीय प्रगति में दिया महत्वपूर्ण योगदान, कहा- औ‌द्योगिक विकास के साथ सामाजिक परम्पराओं से भी बनाई अपनी विशिष्ट पहचान
खण्डेलवाल कम्युनिटी-जयपुर चैप्टर का भव्य शुभारंभ, उद्यमियों की पहल से समाज को मिलेगा एकजुटता और विकास का नया मंच
भाजपा को बिहार का नाम बदलकर श्रमिक प्रदेश कर देना चाहिए : देश निर्माण में मजदूरों का अतुलनीय योगदान, तेजस्वी बोले- मजदूरों पर ही पड़ा डबल इंजन सरकार की पूंजीपरस्त नीतियों का सीधा असर
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की डिजिटल जनगणना-2027 की स्व-गणना, नागरिकों से की भागीदारी की अपील
नटनी पर साहित्यिक मंथन कल : जयपुर में जुटेंगे साहित्य जगत के दिग्गज, प्रांजल साहित्य अकादमी की पहल