महाराष्ट्र में महेश ट्यूटोरियल्स की 33 शाखाएं बंद, अधर में हजारों छात्रों का भविष्य
अब पढ़ाई पर मंडरा रहा संकट
मुंबई। महाराष्ट्र के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान महेश ट्यूटोरियल्स (एम.टी. एजुकेयर) की 33 शाखाएं बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक बंद कर दी गई हैं। इस फैसले से हजारों छात्र, अभिभावक और शिक्षक असमंजस और चिंता में हैं। कई छात्रों ने नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पहले ही पूरे साल की फीस जमा करा दी थी, लेकिन अब उनकी पढ़ाई पर संकट मंडरा रहा है।
रिपोर्ट के अनुसार, महेश ट्यूटोरियल्स की मूल कंपनी एम.टी. एजुकेयर लिमिटेड पिछले कई वर्षों से गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रही है। कंपनी 16 दिसंबर 2022 से नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) के आदेश के तहत कॉर्पोरेट इंसॉल्वेंसी रिजोल्यूशन प्रक्रिया (सीआईआरपी) से गुजर रही है। 30 सितंबर 2025 तक की वित्तीय रिपोर्ट में स्वतंत्र ऑडिटरों ने भी कंपनी की आर्थिक स्थिति पर गंभीर सवाल उठाए थे। अब प्रभावित परिवारों ने राज्य सरकार से हस्तक्षेप कर छात्रों के भविष्य और उनकी जमा फीस की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

Comment List