हरियाणा में 4.25 लाख पद खाली : बेरोजगारों से रोजगार छीन रही है सरकार, सैलजा ने कहा- अपराध को बढ़ावा देती है बेरोजगारी 

लाखों युवा दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं

हरियाणा में 4.25 लाख पद खाली : बेरोजगारों से रोजगार छीन रही है सरकार, सैलजा ने कहा- अपराध को बढ़ावा देती है बेरोजगारी 
सैलजा ने यहां एक बयान में कहा कि बेरोजगारी अपराध को बढ़ावा देती है और यदि सरकार ने जल्द कदम नहीं उठाये, तो युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो जायेगा।

चंडीगढ़। कांग्रेस महासचिव एवं सांसद कुमारी सैलजा ने हरियाणा सरकार पर बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर हमला करते हुए कहा कि सरकार ने लोकसभा में स्वीकार किया है कि प्रदेश में 4.25 लाख से अधिक पद रिक्त हैं, जबकि विधानसभा में यह माना गया कि रोजगार कार्यालयों में 4,04,950 बेरोजगार पंजीकृत हैं। बावजूद इसके सरकार नयी नियुक्तियां करने की बजाय एचकेआरएन के कर्मचारियों का रोजगार छीन रही है।
सैलजा ने यहां एक बयान में कहा कि बेरोजगारी अपराध को बढ़ावा देती है और यदि सरकार ने जल्द कदम नहीं उठाये, तो युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो जायेगा।

उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवाओं को भत्ते के रूप में 1200 से 3500 रुपये तक दिये जा रहे हैं, परंतु स्थायी रोजगार के बिना यह पर्याप्त नहीं है। इस वर्ष अब तक 1.85 लाख युवाओं को 28.51 करोड़ रुपये बेरोजगारी भत्ता दिया जा चुका है। सांसद ने सरकार से मांग की है कि सभी लंबित रिक्तियों पर तुरंत भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाये और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाये। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केवल दावे कर रही है, जबकि लाखों युवा दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं।   

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय